पर्यटन

Lakes Of Rajasthan: ये हैं राजस्थान की Top झीलें, खूबसूरती देख आप हो जाएंगे मदहोश

Lakes Of Rajasthan: राजस्थान धरोहरों यानी रेत के टीलों की धरती है। लेकिन प्रकृतिक का चमत्कार देखिए कि इन टीलों के बीच सुंदर झीलों का भी अस्तित्व है। जिनकी खूबसूरती आपको मदहोश कर देंगी।

Lakes Of Rajasthan: राजस्थान में घूमिए ये झीलें, बोटिंग का भी ले सकेंगे आनंद

राजस्थान का नाम सुनते ही मन में रंग-बिरंगे क्राफ्ट और कपड़ों की इमेज बनने लगती है। दरअसल, राजस्थान ने अपनी कला और परंपरा को आधुनिकता के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से तालमेल करते हुए बनाए रखा है। राजस्थान धरोहरों यानी रेत के टीलों की धरती है। लेकिन प्रकृतिक का चमत्कार देखिए कि इन टीलों के बीच सुंदर झीलों का भी अस्तित्व है। जिनकी खूबसूरती आपको मदहोश कर देंगी। अगर राजस्थान जा रहे हैं तो यहां की झीलों की सैर अवश्य करें। आइए इन झीलों के बारे में जानते हैं-

पिछोला झील, उदयपुर

राजस्थान में टूरिस्ट पिछोला झील की सैर कर सकते हैं। यह झील उदयपुर में है। वैसे भी उदयपुर को “झीलों का शहर” या “राजस्थान का कश्मीर” भी कहा जाता है। यहां की पिछोला झील को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। इस झील में चार आइलैंड हैं- जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अर्सी विलास। पहले दो द्वीपों पर महल हैं। पिछोला झील सुरम्य पहाड़ियों और स्नान घाटों से घिरी हुई है। इस झील में आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

Read More: Rajasthan Diwas 2024: इन राजे-रजवाड़ों और रियासतों से बना है राजस्थान, रावण का भी है ससुराल

नक्की झील, माउंट आबू

नक्की झील माउंट आबू में है। यह झील बेहद सुंदर है और इसे देखने के लिए काफी तादाद में टूरिस्ट जाते हैं। इस झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं। नक्की झील समुद्र तल से 1200 मीटर की ऊंचाई पर है। यह झील माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण है। झील ढाई किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। झील के पास एक पार्क भी है जहां आप पिकनिक मना सकते हैं। एक किंवदंती है कि इस झील का निर्माण देवताओं ने अपने नाखूनों से खोद कर किया था इसीलिए इसका नाम नक्की झील पड़ा।

मान सागर झील, जयपुर

नाहरगढ़ की पहाड़ियों की सुंदरता बढ़ाती मान सागर झील एक कृत्रिम झील है। इस झील के बीचोंबीच बना है ऐतिहासिक जल महल है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां झील पर नौका विहार की अनुमति नहीं है। हालांकि, इसके तटबंध पर अच्छा-खासा स्पेस है, जहां आप फटॉग्रफी करा सकते हैं। जैसे-जैसे शाम ढलने लगती है, यहां फास्टफूड और चाट की दुकाने सजने लगती हैं। हस्तकला और पारंपरिक परिधान बिकने लगते हैं। आप इसे हर शाम लगनेवाला मेला कह सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अना सागर झील, अजमेर

अना सागर झील अजमेर में स्थित है। यह करीब 13 किलोमीटर में फैली हुई है और अजमेर की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इतिहास के जानकारों के अनुसार, इस झील को महाराज पृथ्वीराज चौहान के दादा, अनाजी द्वारा 12वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। इस झील के केंद्र में द्वीप स्थित है, जिस पर नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां आस-पास पेड़-पौधे हैं सुंदर मंडप बने हैं। घूमने के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है।

गडीसर झील, जैसलमेर

जानकारी के अनुसार, महाराज गड्डी सिंह द्वारा 14 वीं शताब्दी में इस झील की खुदाई कराई गई। उन्हीं के नाम पर झील का नाम गडीसर झील पड़ा। ऐतिहासिक स्मारकों से घिरी यह झील बेहद सुंदर लगती है। मॉनसून के समय यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। एक समय में यह झील जैसलमेर का मुख्य जल स्रोत हुआ करती थी। आज यह शहर के सबसे पसंदीदा आकर्षणों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी और स्थानीय लोग घूमने आते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button