विज्ञान

Time Travel: …तो क्या इस साल होगा वर्ल्ड वॉर? टाइम ट्रैवल ने की भविष्यवाणी, पांच बड़ी घटनाओं का किया जिक्र

Time Travel: एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए भविष्य को लेकर ऐसे दावे किये हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक पर Radianttimetraveler नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें साल 2024 के लिए पांच सबसे खतरनाक घटनाओं के बारे में बताया गया है। जिसमें World War भी शामिल है।

Time Travel: 15 अगस्त को रॉकी पहाड़ों में मिलेंगे असली ड्रैगन्स, बंदरों को बोलना सिखाएगा चिंपांजी

समय यात्रा यानी टाइम ट्रैवल पर दुनियाभर में लंगे समय से बहस चल रही है। लोगों के मन में सवाल उठते रहे हैं कि क्या यह सच में होता है? क्या कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए टाइम मशीन बन सकती है? लेकिन समय यात्रा की अवधारणा सालों से लोगों को रोमांचित करती रही है। दूसरी ओर, दुनिया में ऐसे कई लोग भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिनका दावा होता है कि वे समय यात्रा करके आये हैं। इस बीच एक और शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए भविष्य को लेकर ऐसे दावे किये हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी हो सकती है।

शख्स ने दावा किया है कि साल 2024 में आने वाले महीने खतरनाक साबित होंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक पर Radianttimetraveler नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शख्स ने हैरान करने वाले दावे किए हैं। शख्स ने अपने दावे में साल 2024 के लिए पांच सबसे खतरनाक घटनाओं के बारे में बताया है जिसमें विश्व युद्ध भी शामिल है। टाइम ट्रैवलर ने वीडियो में कहा है कि लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होगा कि वह एक समय यात्री है।

पांच बड़ी घटनाओं का जिक्र

इसके लिए उसने साल 2024 में होने वाली 5 बड़ी घटनाओं के बारे में बताया है। इस शख्स का दावा है कि आगामी 27 मई को अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो जाएगा, क्योंकि टेक्सास खुद को देश से अलग करने की बात कहेगा। इसके बाद, दूसरे देश भी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के पक्ष में आयेंगे, और यह चीज तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगी। इसके बाद उस शख्स ने दावा किया है कि चार जून को पहला ऐसा इंसान बनकर तैयार होगा, जो मानव और चिंपांजी से मिलकर होगा।

Read More:- ISRO Gaganyaan Mission: कैसे हुआ चारों पायलटों का चयन, कौन दे रहा ट्रेनिंग, एक क्लिक में जानें सब कुछ

बंदरों को बोलना सिखाएगा चिंपांजी

वह इंसानों की तरह बोल सकता है और उसे बंदरों की भाषा की भी जानकारी होगी। उसके शरीर पर फर होंगे और पूंछ भी होगी। मानव और चिंपांजी से मिलकर बना इंसान बंदरों को बोलना सिखाएगा। शख्स का दावा है कि 24 जुलाई को अमेरिका में येलोस्टोन ज्वालामुखी फटेगा, जिससे अमेरिका और कनाडा में राख भर जाएगी। इसकी वजह से एक बड़ी घाटी का निर्माण होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

15 अगस्त को रॉकी पहाड़ों में मिलेंगे असली ड्रैगन्स

यह घाटी ड कैनियन से भी ज्यादा बड़ी होगी। उसने दावा किया है कि 15 अगस्त को रॉकी पहाड़ों में असली के ड्रैगन्स मिलेंगे, जो उड़ सकेंगे। ड्रैगन्स के मुंह से आग निकलती होगी। इसके अलावा 15 सितंबर को अमेरिका के पूर्वी तट से एक हाइपरकेन (तूफान) टकराएगा। इस भयानक तूफान की स्पीड 800 किमी प्रति घंटे होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button