दिल्ली

Best Restaurant in delhi: ये रेस्टोरेंट स्टूडेंट्स के लिए है बेस्ट, मात्र 100 रूपये में मिलेगा इतना सब कुछ

कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है। यहां खाने के कई अच्छे कैफे और रेस्टोरेंट है, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां सिर्फ 100 रुपये में भरपेट खाना खा सकते हैं। आज हम आपको सीपी में ऐसी ही एक दुकान के बारे में बताते हैं।

Best Restaurant in delhi: दिल्ली के इस रेस्टोरेंट में मिलेगा 100 रुपये में भरपेट खाना, आज ही करें ट्राई


Best Restaurant in delhi: राजधानी दिल्ली खाने को लेकर काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां पर लोग दूर-दूर सर खाने पीने के लिए आते हैं। अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों या परिवार के साथ बजट के अंदर खाने-पीने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे रेस्टोरेंटे की जानकारी दे रहे हैं, जहां पर कई तरह के व्यंजन आप किफायती दामों में खा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे रेस्टोरेंट भी है जहां पर आपके पॉकेट में सिर्फ ₹100 भी है तो भी आप वहां पर खाना खा सकते हैं। आइए जानते हैं इन रेस्टोरेंट के बारे में…

‘शान ए दिल्ली’

कनॉट प्लेस में स्थित ‘शान ए दिल्ली’ छोटी सी दुकान या रेस्टोरेंट को साल 1973 में शुरू किया गया था। इस ‘शान ए दिल्ली’ रेस्टोरेंट में आपको 100 रुपये में भरपेट खाने के लिए थाली मिल जाएगी। इस थाली में मिक्स वेज, दाल, पनीर, चावल, तीन रोटी, सलाद, रायता सर्व किया जाता है। यह रेस्टोरेंट सप्ताह के सात दिन सुबह 12 से शाम 4 बजे और शाम 7 बजे से 10 बजे तक खुलता है।

स्मार्ट मम्मी रेस्टोरेंट

रोहिणी में एक स्मार्ट मम्मी के नाम से रेस्टोरेंट है जहां आप ₹100 में भरपेट खाना खा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट बिल्कुल घर जैसा खाना परोसता है। यहां आप शाही पनीर, दाल मखनी, आलू गोभी, रोटी, चावल, रायता, आचार सिर्फ ₹99 में खा सकते हैं।

शेक्स दरबार

अगर आप फास्ट फूड के शौकीन है तो आप शेक्स दरबार जा सकते हैं। यहां पर आपको शेक, सैंडविच, मॉकटेल,पास्ता स्प्रिंग रोल सब कुछ मिलता है। यह रेस्टोरेंट सुभाष नगर में मौजूद है। यहां पर ₹70 में अनलिमिटेड सैंडविच और पास्ता परोसा जाता है। यहां के खाने का स्वाद भी लाजवाब है।

ग्रीन पिज़्ज़ा

कम पैसे में अगर आप बेहतरीन पिज़्ज़ा खाना चाहते हैं तो आप ग्रीन पिज़्ज़ा आउटलेट जा सकते हैं यहां पर आपको बहुत ही फ्रेश टॉपिंग के साथ पिज़्ज़ा परोसा जाता है, जो कि सिर्फ 50 से ₹60 में मिलता है। आप चाहे तो 20 या ₹25 देकर एक्स्ट्रा चीज भी ऐड करवा सकते हैं। ये रेस्टोरेंट्स वेस्ट सागरपुर डाबरी नई दिल्ली में मौजूद है।

Read More: how to make roti: अगर नहीं बनती आप से नरम और फूली रोटियां, तो इन आसान से टिप्स को करें फॉलो

चाय पॉइंट

अगर आप स्नैक्स में कुछ खाना चाहते हैं तो आप चाय पॉइंट जा सकते हैं। यहां आप ₹100 के अंदर आराम से कई व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको समोसा, बन वडा पाव, वेज पफ जैसी खाने की चीज में आसानी से कम पैसे में मिल जाएगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button