भारत

ISIS में शामिल होने जा रहे भारतीय को सीरिया में पकड़ा गया!

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने जा रहे चार भारतीय को सीरिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह चारों लड़के जॉर्डन के रास्ते से सीरिया में घुसने जा रहे थे। दमिश्क में इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जांच एजेंसी अब इन लोगों से जुड़ी हर डीटेल्स प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।

isis

हालांकि भारत दौरे पर आये सीरिया के उप प्रधानमंत्री वालिद ने इनके नाम और इन्हें कब पकड़ा गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने इन लोगों को दमिश्क की जेल में बंद कर रखा है।

सीरिया इन चारों को भारत को सौंपने के लिए तैयार है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button