पर्यटन

Camping Tips: दोस्तों के साथ यहां के लिए बनाएं कैंपिंग प्लान, जिंदगी भर के लिए यादगार रहेगी ट्रिप

Camping Tips: अगर आप रोज-रोज ऑफिस जाकर बोर हो गए हैं, तो आपको अपने दोस्तों के साथ कैंपिंग ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए। यह ट्रिप बिल्कुल एक एडवेंचर ट्रिप की तरह होती है, जिसमें आपको सब कुछ खुद करना होगा।

Camping Tips: दोस्तों के साथ कर रहे कैंप का प्लान तो ये जगह आपके लिए बेस्ट

अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो हर बार नई-नई जगहों पर जरूर जाते होंगे। लोग पहाड़ों पर, ऐतिहासिक जगहों पर समेत कई अन्य जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। यही नहीं, लोग जब कहीं घूमने जाते हैं तो अच्छे होटल में ठहरते हैं और दोस्तों व पार्टनर संग खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैंपिंग करने का अपना अलग मजा है? शायद नहीं, लेकिन यकीन मानिए अगर आप एक बार कैंपिंग करने जाते हैं तो आपका बार-बार ये करने को मन करेगा।

हालांकि, कई जगहों पर कैंपिंग करना काफी महंगा है, जिसकी वजह से कई बार लोग अपने इस प्लान को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। इसके अलावा कई बार अच्छी जगह न मिलने पर भी लोग कैंपिंग नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कतें हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग जाकर कैंपिंग के मजे ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

ऋषिकेश

दिल्ली के नजदीक एक रोमांटिक और बेस्ट प्लेस ऋषिकेश है। जहां आप कैंपिंग के साथ-साथ दूसरी एड्वेंचर एक्टिविटीज का भी मजा लें सकते हैं। शिवपुरी जो ऋषिकेश से 16 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप लगजरी कैम्पिंग से लेकर बजट फ्रेंडली कैम्पिंग तक का आनंद उठा सकते हैं। दरअसल, ऋषिकेश एड्वेंचर एक्टिविटीज के लिए एक परफेक्टट प्लेस है। यहां आप कैम्पिंग और राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां कई कैम्प स्पॉट्स हैं जो नदी के करीब हैं। यहां आप लगजरी और बजट फ्रेंडली कैम्पिंग में रात बिता सकते हैं।

Read More:- Agra tourist places 27 फरवरी तक चलेगा का आगरा ताज महोत्सव, जानें यहां घूमने लायक अन्य खूबसूरत जगहें

दरअसल, ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। कैम्पिंग के दौरान आपको यहां बहुत से ऑपरेटर मिलेंगे जो नदी राफ्टिंग करवाते हैं। आप जब भी चाहें यहां जा सकते हैं और इसे सुखद एड्वेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। ऋषिकेश में बंजी जंपिंग काफी प्रसिद्ध है। यह गतिविधि पूरी सुरक्षा के साथ की जाती है। जैसे ही आप ऊचांई से गिरेंगे, आपको आस-पास की घाटी और नीचे बह रही नदी का दिलचस्प दृश्य देखने को मिलेगा। फ्लाइंग फॉक्स के लिए पर्यटकों की भी भीड़ लगी रहती है। इसके लिए आपको रस्से से बांधकर फिर रस्से के माध्यम से आगे भेजा जाता है।

करेरी

कांगड़ा के तहत उपमंडल शाहपुर में स्थित प्राकृतिक करेरी झील सैलानियों की इन दिनों पहली पसंद रहती है। अपने आप में ही प्राकृतिक सुंदरता को समेटे यह झील जितनी सुंदर है उतना ही मजेदार इस झील तक पहुंचने के लिए ट्रैक भी है। कहने को तो सफर काफी लंबा है, लेकिन ठंडी हवाओं के बीच गुजरते हुए और करेरी झील का नजारा देखने के बाद पूरी थकान मानो गायब हो जाती है। धर्मशाला से 30 किलोमीटर की दूरी पर करेरी झील जिसे कुमारवा झील भी कहा जाता है, हिमाचल प्रदेश के कंगड़ा जिले के धौलाधर पहाड़ों की सीमा के दक्षिण में यह झील है। करेरी झील 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक ताजे पानी की झील है। धौलाधार के पहाड़ों से बर्फ पिघलने से झील पानी से भरी रहती है। करेरी झील धौलाधर पर्वत क्षेत्र में एक ट्रैकिंग गंतव्य होने के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नैनीताल

आप कैंपिंग के लिए नैनीताल भी जा सकते हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में नैनीताल स्थित है, जो नैनी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं, राफ्टिंग कर सकते हैं, बोटिंग कर सकते हैं और साथ ही यहां स्थित कई प्राचीन मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

पैंगोंग झील

घूमने का शौक रखने वाले लोगों का सपना होता है कि वे लेह जरूर जाएं। आप अपने दोस्तों व पार्टनर संग लेह में स्थित पैंगोंग झील में कैंपिंग करने जा सकते हैं। पैंगोंग झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां समय गुजारने का अपना अलग ही मजा है। यहां का वातावरण भी काफी सुहावना रहता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button