पर्यटन

Rishikesh On Weekends: वीकेंड में सोच-समझकर बनाएं ऋषिकेश घूमने का प्लान, ट्रैफिक के कारण मजा बन सकती है सजा, बढ़ जाते हैं हर चीज के रेट

Rishikesh On Weekends: भारत में स्थित ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ घूमने के लिहाज से भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहां पर आप कई सारे एडवेंचर्स ऐक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं। ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के लोग वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का ही प्लान बनाते हैं।

Rishikesh On Weekends: भीड़भाड़ के कारण ऋषिकेश में रीवर रॉफ्टिंग का नहीं ले पाएंगे मजा, जानिए क्या है कारण

भारत में स्थित ऋषिकेश एक धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ घूमने के लिहाज से भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। यहां पर आप कई सारे एडवेंचर्स ऐक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं। ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के लोग वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का ही प्लान बनाते हैं। अगर आप भी वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां पर वीकेंड में जाने से आपका मजा सजा भी बन सकता है। तो आइए आपको इस चीज़ के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गर्मियों में अगर हमें एक दिन की भी छुट्टी मिलती है तो सभी पर्यटन स्थलों पर जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में दिल्ली, एनसीआर और अन्य आसपास के जगहों से लोग ऋषिकेश पहुंचने की कोशिश करते हैं ताकि वे पहाड़ों का आनंद ले सकें। कभी-कभी वींकेड पर आराम करने और वक़्त बिताने का सपना ट्रैफिक जाम की वजह से खराब हो जाता है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी ज्यादा नहीं है केवल 255 किलोमीटर है।

ज्यादातर दिल्ली के लोग बनाते हैं प्लान

इस कारण दिल्ली से ही ज्यादातर लोग वीकेंड में ऋषिकेश जाने का प्लान बनाते हैं। और भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग यहां एंजॉय नहीं कर पाते हैं। भीड़ के बढ़ जाने की वजह से होटल और धर्मशाला में रूम भी जल्दी से नहीं मिल पाता है। यदि मिलता भी है तो वो ज्यादा रेट पर मिलता है। जिससे लोग खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। अगर आप भी वीकेंड में जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आप होटल होमस्टे या धर्मशाला पहले ही बुक कर कर जाएं।

Read More:-  Sikkim Travel: गर्मियों में पार्टनर संग घूमने का है प्लान तो सिक्किम है बेस्ट ऑप्शन, जहां गर्मी में भी मिलेगा स्नो फॉल का मजा

रीवर राफ्टिंग का नहीं ले पाएंगे मजा

अन्यथा आपको वहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वीकेंड पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से आप रीवर राफ्टिंग का भी आनंद आराम से नहीं ले पाएंगे। दरअसल, रिवर राफ्टिंग के लिए आपको बहुत समय तक इंतजार भी करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपका सारा मज़ा खराब हो जाएगा। भीड़ को देखते हुए रिवर राफ्टिंग के भी पैसे बढ़ा दिए जाते हैं। अगर आप वीकेंड में जाएंगे तो सोच लीजिए आपको अपने जेब से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

खाने के भी बढ़ जाते हैं पैसे

पहाड़ों पर गाड़ी चलाना वैसे भी बहुत ही मुश्किल होता है। अगर ऐसे में आप सोचिए कि वहां पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग जाएं तो और कितना मुश्किल हो जाएगा। अगर आप वीकेंड पर जाते हैं तो आपको दोगुना घंटों का सफर करना पड़ सकता है। आमतौर पर दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए 5 से 6 घंटे लगते हैं, लेकिन वीकेंड में इतना ट्राफिक जाम हो जाता है कि गाड़ी से जाने पर आपको यह सफर तय करने पर 12 घंटे लग जाएंगे। वीकेंड में खाने के भी पैसे बढु जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button