पर्यटन

Agra tourist places 27 फरवरी तक चलेगा का आगरा ताज महोत्सव, जानें यहां घूमने लायक अन्य खूबसूरत जगहें

ताज महोत्सव को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। यहां आकर आप जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय हो, तो आगरा के आसपास बसी इन जगहों को भी देखने का मौका मिस न करें। आइए आपको उन जगहों की सैर करवाते हैं।

Agra tourist places ताज महल के अलावा भी है यहां घूमने के कई खूबसूरत जगहें, मेहताब बाग-अकबर का किला जरूर जाए


Agra tourist places आगरा, उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर, न केवल अपने ऐतिहासिक स्थलों और प्रसिद्ध महलों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहाँ के महोत्सवों और उत्सवों का भी कहीं ना कहीं अपना खास महत्व है। ताज महोत्सव, जो हर साल फरवरी-मार्च के बीच आयोजित होता है, आगरा के समृद्ध विरासत को उजागर करने का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। ताज महोत्सव के दौरान आगरा में जाने वाले यात्री अपने सफ़र को और भी यादगार बनाने के लिए कुछ अन्य प्रमुख स्थलों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।आगरा में 27 फरवरी तक चलेगा ताज महोत्सव। इस महोत्सव में हिस्सा लेने देश- विदेश से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती हैं। ताज महोत्सव के दौरान आगरा में बहुत चहल-पहल रहती है। अगर आप भी इस महोत्सव में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आगरा के आसपास बसी इन जगहों को भी कर सकते हैं एक्सप्लोर।

आगरा किला

ताजमहल घूमने के बाद थोड़ा वक्त निकालकर यमुना नदी के किनारे पर बने आगरा के विशाल किले को देखने का मौका मिस न करें। ताजमहल से महज 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह किला। साल 1638 तक यह किला मुगलों का निवास स्थान हुआ करता था। इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है और देखने में ये काफी हद तक दिल्ली के लाल किले जैसे दिखता है। आगरा किले की एंट्री फीस 40 रुपये है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपए।

फतेहपुर सीकरी

आगरा कैंट से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी भी ऐसी जगह है जिसे यहां आकर आपको जरूर देखना चाहिए। फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। फतेहपुर सीकरी लाल रंग के बलुआ पत्थर से बना है जिस वजह से ये और ज्यादा खूबसूरत दिखता है।

मेहताब बाग

मेहताब बाग यमुना नदी के किनारे पर बना एक बेहद सुंदर बगीचा है। इसे ‘चांदनी बाग’ के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 25 एकड़ में फैले इस बाग को 1631 से 1635 ई. के बीच बनाया गया था। ताजमहल से बहुत ज्यादा दूर नहीं है ये बाग, इसलिए आपको इसे देखने का मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस बगीचे में आकर आप कई तरह के फूलों का दीदार कर सकते हैं। मेहताब बाग सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और यहां प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 30 रुपये और विदेशियों के लिए 200 रुपये है, वहीं 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एकदम फ्री है।

Read More:अगर कर रहें हैं डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान, तो जान लीजिए उत्तराखंड की ये खास जगहें: Uttarakhand wedding destination

अकबर का किला

आगरा में मुगल शासन के दौरान बनी नायाब इमारत “अकबर का मकबरा” भी देखने लायक है। इस मकबरे में अकबर के नश्वर अवशेष रखे गए हैं। माना जाता है कि इस मकबरे का निर्माण 1605 और 1618 के बीच हुआ था। लगभग 119 एकड़ में फैला यह मकबरा आगरा के बाहरी इलाके सिकंदरा में स्थित है और खूबसूरत बागीचे के बीचो-बीच है। ये भी कहा जाता है कि इसका डिज़ाइन खुद अकबर ने तैयार किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button