धार्मिक

रमजान का पाक महीना आज से शुरू

रमजान का पाक महीना चांद दिखने के साथ ही आज शुरू हो गया है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौवां महीना सबसे पाक होता है जो कि रमजान का महीना है। जिसमें पूरे महीने लोग रोज रख अल्लाह की ईब्बात करते हैं।

केरल में रमजान के लिए नया चांद दिख गया है। इस बात की पुष्टि कमेटी की धार्मिक गुरु पलायाम ईमाम वीपी सुहिल मौलवी और अन्य ने की है।

देश के बाकी हिस्सों में आज चांद दिखने के बाद से रमजान के रोजे रखे जाएंगे।

ramdan

रमजान का चांद

खाड़ी देशों में आज से रोजे शुरू हो गए है। सिर्फ उम्मान में ही अभी तक चांद नहीं दिखा है।

उम्मान की इस्लामिक कमेटी के अनुसार वहां अभी तक चांद नहीं दिखा है जिसकी वजह से अभी तक रोजे शुरू नहीं हुए है।

इस साल रमजान में अकीदतमंदों के सब्र का इम्तिहान अधिक देना पड़ेगा। जून की तपती गर्मी में रोजे होने की वजह से कई लोगों को परेशानियां भी हो सकती है। इस साल 21 जून को सबसे लंबा रोज 15 घंटे 21 मिनट का होगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button