धार्मिक

धनतेरस पर पूजा में इन सामग्री को करे शामिल, होगी धन की प्राप्ति

पाना चाहते है धन की प्राप्ति यह सब करे जरूर


आज पूरे देश भर में धनतेरस का त्योहार जोरो शोरो से मनाया जा रहा है। लोग आज धनतेरस के लिए अपने घरो में सोना और वाहन जैसी चीजों को खरीदकर उनकी पूजा कर रहे है। अगर आप चाहते है की हमेशा आप पर धन की प्राप्ति हो तो धनतेरस  की पूजा में आप इन सामग्री को जरूर करे शामिल।

पाना चाहते है धन की प्राप्ति यह सब करे जरूर :

पान: धनतेरस पर पूजा की सामग्री के लिए पान का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा माना जाता है की पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए धनतेरस और दिवाली की पूजा में इसका इस्तेमाल शुभ माना जाता है।

सुपारी: धनतेरस की पूजा में सुपारी का इस्तेमाल के बिना पूजा शुरू ही नहीं होती है। सुपारी को ब्रह्मदेव, यमदेव, वरूण देव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन पूजा में प्रयोग की गई सुपारी को तिजोरी में रखना लाभदायक होता है।

साबुत धनिया: धनतेरस के दिन आप साबुत धनिया खरीदकर लेकर आएं और इसे मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें। इससे आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।

Read more: दिवाली पर माँ लक्ष्मी को करे इस प्रकार प्रसन्न

बताशा और खील: बताशा माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। माता लक्ष्मी की पूजा में बताशे का प्रयोग करने से हर समस्या का समाधान होता है।

कपूर: मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा में कपूर जरूर जलाएं। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

धनतेरस पर इन चीज़ो की न करे खरीदारी

धनतेरस के दिन लोहा, कांच और एल्मुनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके ग्रहो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई बर्तन ख़रीदे कर लाये तो उसमे कोई अन्न रख कर लेकर आये। यह बात  हमेशा ध्यान दे की घर में कभी खली बर्तन नहीं लाना चाहिए। साथ  ही आपको इस दिन काले रंग से बचना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button