धार्मिक

Chandra Grahan on Holi 2024: होली पर पड़ रहा चंद्र ग्रहण, प्रेंग्नेंट महिलाएं भूल से भी न करें ये गलती, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

Chandra Grahan on Holi 2024: चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे इसका अशुभ असर गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

Chandra Grahan on Holi 2024: चंद ग्रहण के दौरान फल खा सकती हैं गर्भवती महिलाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलेगी शक्ति

Chandra Grahan 2024: 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। संयोग से इसी दिन होली भी है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान कुछ खास ख्याल रखना चहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए…

ज्योतिष शास्त्र द्वारा, चंद्रग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम करने की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे इसका अशुभ असर गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करते रहें

चंद्र ग्रहण का दिन हिंदू धर्म में बेहद अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ और पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिसको लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई सारे नियमों के बारे में बताया गया है। वहीं, इस दिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी जरूरी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।

Read More:- Chandra Grahan 2024: इस होली पर साल के पहले चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें क्या बरतें सावधानी…

चंद्र ग्रहण 2024 का सही समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है। बता दें, चंद्र ग्रहण की अवधि 25 मार्च सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में कुल 4 घंटे और 36 मिनट तक चंद्रग्रहण रहने वाला है। इस काल में वैदिक मंत्रों का जाप करते रहना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी नकारात्मक शक्तियों का असर बच्चे पर पड़ता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे- कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को हनुमान चालीसा या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सभी संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
  • साथ ही इस समय अपने इष्टदेव का स्मरण करना भी शुभ होता है। वहीं चंद्र ग्रहण के समापन के बाद स्नान करें और फिर साफ वस्त्र पहनें।
  • इस समय कुछ भी खाने से बचना चाहिए। हालांकि, गर्भवती महिलाएं जरूरत पर फल, जूस आदि का सेवन कर सकती हैं।
  • घर की खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढक दें, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें।
  • ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का इस्तेमाल न करें। ग्रहण काल खत्म होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पवित्र स्नान करें।
  • इस दौरान गर्भवती महिलाएं मन में भगवान शिव और विष्णु जी का ध्यान करती रहें। ग्रहण के दौरान सोने से परहेज करें। सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button