धार्मिक

April Birth Astrology: एडवेंचर पसंद करने के साथ-साथ हर टाइम रहते एनर्जेटिक, अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों में होती हैं ये खासियत

April Birth Astrology: वैसे तो हर बच्चा स्पेशल होता है लेकिन जिस महीने में उनका जन्म होता है उस महीने की खासियत जरूर उसमें होती है। अप्रैल का महीना बहुत खास होता है और उस महीने में जन्में बच्चे और भी खास होते हैं।

April Birth Astrology: जानें अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों का लकी कलर, दिन, अंक और रत्न

वैसे तो हर बच्चा स्पेशल होता है। हर बच्चा अपने कुछ खासियतों के साथ ही जन्म लेता है। लेकिन अगर उनके पैरेंट्स से पूछा जाए तो वह बच्चा दुनिया का सबसे अच्छा और सुंदर बच्चा होता है। यह भी सच है कि एक बच्चे को स्पेशल बनाने के पीछे कहीं न कहीं उनके माता-पिता का भी हाथ होता है। लेकिन इन सब के अलावा बहुत सी चीजें होती हैं, जो हर बच्चे को सबसे अलग बनाती हैं। आपको बता दें कि अप्रैल का महीना सबसे खास होता है और इस महीने में पैदा होने वाले बच्चे भी खास गुणों के साथ जन्म लेते हैं। चलिए जानते हैं उन बच्चों में कौन से ऐसे गुण हैं, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।

अच्छा व्यवहार

अप्रैल में जन्म लेने वाले बच्चों का व्यवहार बहुत अच्छा होता है। उन्हें बचपन में जैसी सीख दी जाती है वो उसे वैसे ही सीख जाते हैं। इस महीने में जन्में बच्चों का आचरण अच्छा होता है।

एडवेंचर पसंद करते हैं ऐसे लोग

अप्रैल में जन्म लेने वाले बच्चे शुरुआत से एडवेंचर पसंद करने वाले होते हैं। ये अपने जन्म से ही काफी साहसी और बहादुर होते हैं। ये हमेशा नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं और नीरस जीवन से नफरत करते हैं। अप्रैल में जन्मे लोग आसपास की चीजों से सीख लेते हैं और हमेशा कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं। वे बाहरी जीवन पसंद करते हैं और सोशल रहना पसंद करते हैं।

स्वतंत्र और जुनूनी होते हैं ये लोग

जो बच्चे अप्रैल में जन्म लेते हैं तो वो स्वतंत्र होने के साथ काम के प्रति जुनूनी भी होते हैं। उनका स्वभाव दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करता है और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जुनूनी भी हो जाते हैं। अपने काम के लिए जुनून होना आपकी एक बड़ी विशेषता है। उनका स्वतंत्र व्यक्तित्व अन्य लोगों के जीवन में भी उत्साह लाता है। ये लोग अपनी कड़ी मेहनत से ज्यादा धन भी प्राप्त करते हैं। ये अपने जीवन की सभी इच्छाएं ठीक से पूरी करने के लिए समर्थ रहते हैं।

Read More:- Vikat Sankashti Chaturthi 2024: इस दिन रखा जाएगा विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा-अर्चना, जानें किन राशि के लोगों पर बरसेगी कृपा

धोखा बर्दाश्त नहीं करते

अप्रैल में जन्मे लोग धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। अगर आप इन्हें चोट पहुंचाते हैं या धोखा देते हैं तो फिर समझिए कि इनसे बड़ा दुश्मन आपका कोई नहीं है। ये अपने धोखे का जब तक बदला नहीं ले लेते तब तक शांत नहीं बैठते हैं।

हर टाइम एनर्जेटिक

जिन लोगों के घर में अप्रैल के महीने में बेटी होती है वे बेहद धनी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अप्रैल में जन्म लेने वाली लड़कियां हमेशा एनर्जेटिक रहती हैं और उन्हें किसी भी काम में आलस करना पसंद नहीं होता है। वे हर काम को बिना देरी किए समय पर ही करना पसंद करती हैं और उनकी सफलता के पीछे अक्सर सबसे बड़ा सीक्रेट यही होता है। अगर आपकी लाडली भी अप्रैल में जन्मी है तो आपके लिए यह एक खुशखबरी होनी चाहिए।

जिद्दी होते हैं ये लोग

अप्रैल में जन्मे लोग बहुत ही जिद्दी होते हैं। लेकिन कभी-कभी इनका जिद्दीपन केवल नेगेटिव ही नहीं बल्कि पॉजिटिव भी होता है और ये जिस काम या जिस चीज को ठान लेते हैं उसे पूरा करने के बाद दम लेते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि अगर इन्होंने किसी चीज के लिए हां कर दी तो फिर अपनी बात से कभी नहीं पलटते हैं।

रोमांटिक अंदाज फेमस

अप्रैल महीने में जन्म लेने वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को रिझाना बखूबी आता है। अगर ये किसी के प्रेम में पड़ते हैं तो पूरी संजीदगी से पड़ते हैं और रिश्ते को निभाते भी हैं। ये अपने पार्टनर को हर तरह से खुश रखने की कोशिश करते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बड़ों का करते हैं सम्मान

अप्रैल में जिन बच्चों का जन्म होता है वो हमेशा से अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं। इस वजह से वो अपने से बड़ों के फेवरेट भी होते हैं। ये बच्चे अपने आप बचपन में ही बड़ों का आदर-सम्मान करना सीख जाते हैं और अपने से बड़ों के फेवरेट बच्चे होते हैं।

ऐसी होती हैं लड़कियां

अप्रैल में जन्म लेने वाली लड़कियों की बात करें तो ये अपने रंग-रूप पर ज्यादा ध्यान देती हैं। इन्हें अपने रंग-रूप पर बेहद नाज होता है। स्वभाव में ये थोड़ी घमंडी और नकचढ़ी भी होती हैं। वहीं इनका स्वाभाव खर्चीला होता है।

अप्रैल महीने में जन्मे लोगों का लकी कलर, दिन, अंक और रत्न

  • लकी नंबर: 1,4,5,8
  • लकी कलर: गुलाबी, सफेद, हरा और गोल्डेन
  • लकी दिन: मंगलवार
  • लकी रत्न: हीरा और नीलम

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button