दिल्ली

Delhi: वेब सीरीज देख आया नकली नोट छापने का आईडिया, पुलिस ने यूं किया भंडाफोड़

दिल्ली के क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया है और लाखों के नकली नोट बरामद किए गए है। स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया की नकली नोट छापने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने अभियान चलाने के लिए कहा इसी दौरान एएसआई अजय चौहान को सुचना मिली की नकली नोट का धंधा करने वाले दिल्ली के अक्षरधाम में आने वाले है। इस बात की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार दिया और दो आरोपियों को लाखों के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Delhi: दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भांडाफोड़, जब्त किये 19 लाख रुपये के नोट 


दिल्ली के क्राइम ब्रांच ने नकली नोट छापने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया है और लाखों के नकली नोट बरामद किए गए है। स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया की नकली नोट छापने वाले गिरोह के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने अभियान चलाने के लिए कहा इसी दौरान एएसआई अजय चौहान को सुचना मिली की नकली नोट का धंधा करने वाले दिल्ली के अक्षरधाम में आने वाले है। इस बात की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार दिया और दो आरोपियों को लाखों के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया की ये आरोपी ओटीटी पर रिलीज़ हुए एक सीरीज से प्रभावित थे। इस वेब सीरीज का नाम फ़र्ज़ी था इस सीरीज में लीड रोल कर रहे अभिनेता को फिल्म में जब पैसों की कमी होती है तो वो नकली नोट का धंधा शुरू करता है। एंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई इस फिल्म का लोगो पर गलत असर हो गया। नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने बड़ी चालाकी से दिल्ली और राज्यस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: Delhi Transport corporation: डीटीसी ड्राइवर की लापरवाही आई सामने, महिला यात्री को देख नहीं रूकती है बसें

पहले पेंट का काम करता है आरोपी

नकली नोट का मास्टरमाइंड 25 साल का आरोपी सकुर मोहम्मद ग्रेजुएट है। वह पेशे से पेंटर था और साल 2015 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अजमेर आया था। उसने पूछताछ में बताया कि  वेब सीरीज़ “फ़र्ज़ी” से वो नकली नोटों को छापने के लिए प्रेरित हुआ था। उसने अपना पेशा छोड़ अपने साथियों को इकठ्ठा किया और ये काम शुरू कर दिया।

लगातार पूछताछ के बाद आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके पास पकड़ा गया नकली नोट उनके सहयोगियों हिमांशु जैन, शिव लाल और उनके भाई संजय से राजस्थान में मिला था। पकडे गए नोट राज्यस्थान में छापे गए थे। नकली नोट के साथ ही इन आरोपियों के ठिकाने से पुलिस ने नोटों के प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाले 2 लैपटॉप, 3 कलर प्रिंटर, 2 लेमिनेशन मशीन, 2 पेन ड्राइव,  पेपर शीट, स्याही और केमिकल कलर, और नोट पर ‘सुरक्षा धागे’ के रूप में उपयोग की जाने वाली हरी फ़ॉइल शीट और फ़्रेम को बरामद किया है। आरोपियों के मोबाइल हैंडसेट, सिम कार्ड, एक क्रेटा कार और स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button