दिल्ली

Christmas Market: क्रिसमस शॉपिंग के लिए दिल्ली में बेस्ट हैं ये बाजार

Christmas Market: दिल्‍ली में खास क्रिसमस के फेस्टिवल के स्‍पेशल मार्केट्स भी लगाए जाते हैं। जिन मार्केट्स में काफी डिस्काउंट के साथ ढेर सारी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

Christmas Market: क्रिसमस ट्री से लेकर सैंटा क्लॉस तक…सबकुछ मिलेगा यहाँ


Christmas Market: बस कुछ ही दिनों में क्रिसमस का  त्योहार आ रहा है। यूँ तो क्रिसमस  त्योहार पर लोग चर्च जाते हैं, पार्टी करते हैं, केक और कुकीज बनाते हैं लेकिन अगर दिल्‍ली की बात करें तो दिल्ली में क्रिसमस का त्योहार शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस है। क्या आपको पता है दिल्‍ली में खास क्रिसमस के  त्योहार के स्‍पेशल मार्केट्स भी लगाए जाते हैं। जिन मार्केट्स में काफी डिस्काउंट के साथ ढेर सारी चीजें खरीदी जा सकती हैं। दिल्ली के इस मार्केट की अपनी खासियत है। ये मार्केट इसलिए खास है क्योंकि वहां खूबसूरत ट्रेंडिंग डिजाइनर आउटफिट्स मिलते हैं तो कोई मार्केट इसलिए खास होता है क्योंकि वहां पर घर को डेकोरेट करने के लिए कई सारे सामान मिलते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिल्‍ली की ऐसी ही कुछ ख़ास मार्केट्स के बारे में बताते है जो खास तौर पर केवल क्रिसमस के लिए लगाई जाती हैं।

read more : श्वेता तिवारी से लेकर सुनील ग्रोवर तक सितारों के यहां शुरू हुआ क्रिसमस सेलिब्रेशन: Christmas Celebration

Christmas Market: जर्मन क्रिसमस मार्केट

इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा हर साल दिल्‍ली में ‘जर्मन क्रिसमस मार्केट’ लगाई की जाती है। बता दे की यह मार्केट कई मायनों में खास है। यहां पर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के कई सामान, डिजाइनर लाइट्स, सैंटा क्‍लॉस के मिनिएचर्स, बेक्री प्रोडक्‍ट्स जैसे चॉकलेट ब्राउनी, केक्‍स और घर को डेकोरेट करने का सामान बहुत ही कम दामों में और काफी अच्छी वैरायटी में मिल जाता है।

दिल्‍ली क्रिसमस फेयर INA

दिल्ली के INA में क्रिसमस के दिन स्पेशल मार्केट लगता है। इस मार्केट में क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉस , और छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम मिलते है। इस मार्केट में आपको ₹300 से लेकर 2500 रुपए तक में क्रिसमस ट्री मिलेगी, बड़े साइज के सैंटा क्लॉस की कीमत ₹8500 है, जबकि छोटे साइज की ₹500 है. स्नोबॉल्स ₹100 में और मैरी क्रिसमस का हैंगिंग वॉल ₹750 में मिलेगा।  क्रिसमस में खाने वाला स्पेशल फ्रूट केक भी ₹300 में मिलेगा। यह मार्केट 25 दिसंबर तक लगी रहती है।
We’re now on WhatsApp. Click to join

सबसे फेमस सदर बाजार

पुरानी दिल्ली का सबसे फेमस सदर बाजार है। जहां पर आपको सभी आइटम थोक में मिल जाएगा। इस मार्केट में आपको डेकोरेटिव आइटम ₹50 से लेकर ₹3000 तक में मिल जाएंगे। यहां क्रिसमस ट्री ₹200 से लेकर 45000 हजार रुपए तक में मिल जाएगी। सदर बाजार जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।

महंगे बाजारों में से एक खान मार्केट

दिल्ली का खान मार्केट पॉश शॉपिंग के लिए जाना जाता है। ये दिल्ली के सबसे महंगे बाजारों में से एक है। यह मार्केट क्रिसमस के मौके पर काफी खास तरीके से डेकोरेट किया जाता है। इस मार्केट में आपको कपड़ों के सभी ब्रांड के स्टोर भी मिल जाएंगे। इसके अलावा क्रिसमस की सजावट के लिए आपको सैंटा क्लॉस, क्रिसमस ट्री, एवं छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम यही मिल जाएंगे। यहां क्रिसमस ट्री आपको 1000 रुपए से मिलना शुरू होगा।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button