पर्यटन

Maldives: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद क्यों है मालदीव? प्लान कर रहे हैं ट्रिप तो जान लें कितना आएगा खर्चा, ये है यहां की खूबसूरती का राज

Maldives: पिछले कई समय से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर Maldives ही जा रहे हैं। मालदीव सेलिब्रिटीज के बीच काफी पसंदीदा टूर डेस्टिनेशन बन गया है। समुद्र तटों से प्यार करने वालों को मालदीव बहुत पसंद आता है।

Maldives: जानें कैसे मिलता है मालदीव का वीजा, करेंसी में भी ज्यादा डिफरेंस नहीं

पिछले कई समय से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलिब्रिटीज छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर Maldives ही जा रहे हैं। मालदीव सेलिब्रिटीज के बीच काफी पसंदीदा टूर डेस्टिनेशन बन गया है। समुद्र तटों से प्यार करने वालों को मालदीव बहुत पसंद आता है। सर्दी का मौसम हो या गर्मी का, मालदीव में घूमने के लिए पर्यटकों को काफी बेहतर विकल्प मिलेंगे। यहां के खूबसूरत Beaches लोगों को बहुत पसंद आते हैं। माना जाता है कि बीच के मामले में मालदीव से बेहतर कुछ नहीं है। हालांकि लोगों को लगता है कि मालदीव महंगा पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। समुद्र किनारे मस्ती करने और सुकून भरे पल बिताने के लिए के लिए अगर आप भी सेलिब्रिटी की तरह मालदीव जाना चाहते हैं तो मालदीव के सबसे सस्ते टूर पैकेज के बारे में जान लीजिए। तो चलिए जानते हैं आखिर मालदीव घूमने में कितना खर्च आता है, वीजा कैसे मिलता है। औा ऐसा वहां क्या खास है, जिस वजह से स्टार्स वहां जाते हैं-

कैसे मिलता है मालदीव का वीजा

Maldives जाने के लिए भारतीयों को वीजा के लिए पहले से ही आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यहां जाने पर वीजा ऑन अराइव 30 दिनों से लेकर 90 दिनों तक मुफ्त में मिल सकता है। आपको सिर्फ वैलिड पासपोर्ट, वैलिड टिकट, मालदीव में किसी होटल या रिसॉर्ट में स्टे करने का प्रूफ और वहां रहने के दौरान किए गए खर्चों को कवर करने वाले एक्सपेंस का प्रूफ देना पड़ता है।

होटल या रिसॉर्ट की बुकिंग

मालदीव एक लग्जरी डेस्टिनेशन है। आप यहां प्राइवेट आइलैंड के तौर पर रह सकते हैं। यहां इंटरनेशनल रिजॉर्ट और होटल्स भी मौजूद हैं। लग्जरी जगहों पर एक रात रुकने का एक रूम का किराया 20,000 रुपए से लेकर 1 लाख या उससे ज्यादा है। आपके बजट में होमस्टे राजधानी मालदीव में मिल सकते हैं। छोटे द्वीप पर रिसॉर्ट में 3,500 रुपए में भी रूम मिल सकता है। Maldives जा रहे हैं तो सनब्लॉक और हैट को अपने बैग में रखना न भूलें। द्वीप में बैठने के दौरान सूरज से बचने के लिए एक छाता भी साथ ले जाएं। कपड़ों में कई कॉटन के कपड़े पैक जरूर करें, क्योंकि मालदीव में ह्यूमिडिटी देखने को मिलती है।

Read More:- Travel: यूपी के इस जिले को पंडित नेहरू ने दिया था ‘स्विटजरलैंड ऑफ इंडिया’ का नाम, विंध्य और कैमूर पहाड़ियों से घिरी है ये जगह, छुट्टियों में घूमने का बनाएं प्लान

इतने में मिल जाएंगे फ्लाइट के टिकट

Maldives जाने के लिए टिकट का बेस्ट प्राइस पाने के लिए पहले ही टिकट बुक करना चाहिए। नई दिल्ली से फ्लाइट टिकट करीब 20,000 रुपए में आता है। दिल्ली से मालदीव पहुंचने का समय चार घंटे का है। आपकाे बता दें कि मालदीव्स एडवेंचर लवर्स के लिए काफी खास जगह मानी जाती है। यहां जाकर आप कयाकिंग, फिशिंग, पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और स्नॉर्कलिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को एंजॉय कर सकते हैं। प्राइवेट आइलैंड में इन एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। हालांकि, इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। इनकी तुलना में छोटे आइलैंड सस्ते पड़ सकते हैं।

कैसे जा सकते हैं मालदीव?

आप आसानी से फ्लाइट के जरिए मालदीव जा सकते हैं। वहां 4 एयरपोर्ट हैं, जिनके लिए भारत के कई शहरों से सीधे फ्लाइट हैं। मालदीव में मुख्य हवाई अड्डा माले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो सबसे अहम है। इसके अलावा भी तीन हवाई अड्डे और हैं, जहां आप सीधे पहुंच सकते हैं। मालदीव एक परफेक्ट रोमांटिक ड्रीम आइलैंड डेस्टिनेशन है जो अपने बीचेज की खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यही वजह है कि यहां बॉलीवुड स्टार्स और अब तो आम लोग भी घूमने फिरने के लिए जाते हैं।

करेंसी में भी ज्यादा डिफरेंस नहीं

मालदीव की करेंसी, भारतीय रुपयाें के मुकाबले ज्यादा मजबूत है लेकिन इनमें ज्यादा अंतर नहीं है। मालदीव का एक रुपये भारत के 5 रुपए के बराबर है। इस लिहाज से मालदीव में छुट्टी के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। मालदीव में भले ही बड़ी संख्या में घूमने के लिए भारतीय जाते हैं लेकिन यहां भीड़-भाड़ कम होने की वजह से किसी को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। थाइलैंड, बैंकॉक, मलयेशिया और सिंगापुर के मुकाबले यहां भीड़ काफी कम होती है।

Read More:- Cherrapunji Travel: बादलों और झरनों का घर है मेघालया का चेरापूंजी, दो दिन में इन जगहों को करें एक्सप्लोर, घूमने में आ जाएगा मजा

मालदीव घूमने का सही समय

आप सालभर कभी भी मालदीव जा सकते हैं। यहां का तापमान लगभग हमेशा एक जैसा ही रहता है। लेकिन मालदीव घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता है। मई से अक्टूबर तक पारा थोड़ा ज्यादा हो जाता है। बारिश व तूफान आने की संभावना रहती है।

नेचुरल ब्यूटी के लिए फेमस है Maldives

मालदीव अगर कोई जाना चाहता है तो इसके पीछे एक वजह सबसे अहम है और वो है वहां की ब्यूटी। वहां का नजारा ही इतना सुंदर है कि हर कोई वहां जाना पसंद करता है। वहां के आईलैंड पर बने होटल सभी को खास लग्जरी अनुभव करवाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वन रिसोर्ट, वन आईलैंड

मालदीव में कई द्वीप हैं और सभी द्वीप मिलकर मालद्वीप बनाते हैं। साथ ही आम तौर पर वहां एक आईलैंड पर एक रिसोर्ट होता है, जिससे सेलेब्स आसानी से वहां जाकर रुक जाते हैं। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है और वो कुछ दिन सुकून से बिताकर आते हैं। यहां कई रिसोर्ट ऐसे हैं, जो पूरी तरह से पर्सनल स्पेस देते हैं। ऐसे में सेलेब्स अपने फ्रेंड्स या जानकारों के साथ लोगों से दूर रहते हुए मस्ती कर लेते हैं।

माफुशी आईलैंड

आपको जानकर हैरानी होगी कि मालदीव में 105 आईलैंड रिसॉर्ट्स हैं। लेकिन यहां कई महंगे रिसॉर्ट्स भी हैं, जो आपकी जेब पर बोझ डाल सकते हैं। ऐसे में आप माफुशी द्वीप के लिए अपना ट्रिप प्लान करें। माफुशी मालदीव का सबसे बेहतर और सस्ता रिसॉर्ट है। यहां आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। यहां आपको 4 से 7 हजार तक एक रात के लिए कमरा मिल जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button