सेहत

Red Banana Benefits: पीला नहीं, लाल केले के भी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ-साथ धूम्रपान की लत छुड़ाता है ये फल

Red Banana Benefits: केला स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोगों ने पीले केलों का ही सेवन किया होगा, लेकिन आपने कभी लाल केलों को खाया है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Red Banana Benefits: बहुत मीठा होता है लाल केला, जानें इसके अनगिनत फायदे

केला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के जोखिम को कम करते हैं। इसे पेट के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी6 का अच्छा स्रोत है। आमतौर पर, जब भी केले की बात की जाती है, तभी हमारे दिमाग में सबसे पहले पीले रंग का केला आता है। लेकिन, पीले केले की ही तरह लाल केला भी बहुत हेल्दी होता है। लाल केले, पीले केले की तुलना में थोड़े छोटे और मीठे होते हैं। इनमें पीले केले की तुलना में अधिक बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इन दोनों केला में जो कौन-सा केला ज्यादा हेल्दी होता है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

दरअसल, लाल केले की उपज मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में होती है। इसके अलावा, वेस्ट इंडीज, मेक्सिको और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी इसकी खेती की जाती है। भारत में इसकी खेती मुख्य रूप से कर्नाटका के आस-पास के क्षेत्रों में होती है। लाल केले का स्वाद सामान्य केले जैसा ही होता है, लेकिन इसकी महक किसी बेरी जैसे फल की तरह होती है। एक लाल केले में 90 कैलोरी और कार्बोहाईड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती।

बहुत मीठा होता है लाल केला

भारत की बात करें तो यह दुनिया का सबसे बड़ा केला उत्पादक देश है। यहां लगभग 4.5 लाख हेक्टेयर में केले की खेती होती है। हमारे देश में सालाना केले का 180 लाख टन से ज्यादा उत्पादन किया जाता है। दुनिया में पाई जाने वाली केले की 300 प्रजातियों में से करीब 30-40 प्रजातियां भारत में मिलती हैं। इन्हीं प्रजातियों में से एक लाल केला होता है। इस प्रजाति के पौधों की ऊंचाई 4 से 5 मीटर होती है। इस नस्ल की छाल लाल और नारंगी रंग की होती है और फर घने होते हैं। लाल रंग के केलों का स्वाद मीठा होता है। प्रत्येक गुच्छे में 80 से 100 फल होते हैं। इनका वजन 13 से 18 किलो होता है।

लाल केला खाने के ये हैं फायदे

डायबिटीज को करे कंट्रोल

लाल केला खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। लाल केले में ग्लाइसेमिक की प्रतिक्रिया कम होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को लाल केले का सेवन करना चाहिए।

न्यूट्रिएंट्स रिच होते हैं लाल केले

लाल केला न्यूट्रिएंट्स रिच होते हैं। एक छोटे लाल केले में केवल 90 कैलोरी होती है और इसमें प्रमुख रूप से पानी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। विटामिन बी6, मैग्नीशियम और विटामिन सी की उच्च मात्रा इस केले की विशेषता को पोषकता में बढ़ाती है।

Read More:- Watermelon vs Muskmelon: गर्मियों में सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद- तरबूज या खरबूजा? एक क्लिक में दूर करें अपनी कंफ्यूजन

किडनी के लिए लाभदायक

किडनी की समस्या होने पर लाल केले को रोज खाना चाहिए। यह आपकी किडनी में स्टोन होने से बचाता है। इसको खाने से हड्डियां भी काफी मजबूत होती हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या से दिलाए राहत

लाल केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक माना जाता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लाल केले का सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद

लाल केला आंखो के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसको रोज़ खाने से आंखो की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें बीटा-कैरोटेनॉइड और विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।

धूम्रपान की लत छुड़ाता है लाल केला

लाल केले में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम की वजह से इसका नियमित सेवन करने से स्मोकिंग की आदत को छुड़ाने मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्टर है लाल केला

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए हम बहुत से फलों का सेवन करते हैं और उन्हीं फलों में से एक फल है लाल केला। लाल केले में विटामिन सी और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दिल के लिए फायदेमंद

लाल केले में भरपूर मात्रा में मौजूद पोटैशियम हार्ट बीट को रिलैक्स करता है और ब्लड प्रेशर मैनेज करने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

पाइल्स से बचाए

लाल केले में मौजूद हाई फाइबर की मात्रा कब्ज और पाइल्स से छुटकारा दिलाता है। दरअसल, इसमें मौजूद शुगर में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो पाइल्स से राहत दिलवाने में मदद करते हैं।

वजन को करता है कंट्रोल

लाल केले के सेवन से लोगों को वजन के मामले में दोहरा लाभ होता है। यह न केवल वजन बढ़ाने बल्कि वजन घटाने में भी सहायक होता है। अगर आप अपनी रोजाना डाइट में लाल केले को शामिल कर लेते हैं तो आपका वजन घटने लगता है और मोटापे से काफी हद तक निजात मिल जाती है। इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है।

लाल केले के अन्य फायदे

  • इससे पारकिंसन जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है।
  • पथरी का खतरा कम करने के लिए लाल केला असरदार है।
  • लाल केले में विटामिन बी-6 की मौजूदगी शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बनाए रखता है।
  • पाचन शक्ति में भी मददगार होता है।
  • लाल केले में कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

लाल केले के दुष्प्रभाव

कभी-कभी केले के ज्यादा सेवन से एलर्जी हो सकती है क्योंकी इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में लाल केला खाने से उल्टी, सूजन, पेट फूलना आदि हो सकता है। इसके अलावा, लाल केले का अत्यधिक सेवन शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ा सकता है जिसके परिणामस्वरूप असामान्य हृदय गति हो सकती है। हालांकि, अगर आप लाल केला खाने के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस करते हैं तो इसका सेवन बंद करने की सलाह दी जाती है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button