दिल्ली

Arvind Kejriwal: दिवाली के मौके पर दिल्ली सरकार का तोहफा, इस साल कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

इस दिवाली सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा (Delhi Workers Diwali Bonus) देने जा रही है। आपको बता दें ग्रुप B (Non Gazetted) और ग्रुप C को 7,000 रुपए बोनस देने का ऐलान केजरीवाल सरकार ने किया है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार अपने 80,000 कर्मचारियों को देगी 7 हजार रुपए का बोनस


इस दिवाली सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा (Delhi Workers Diwali Bonus) देने जा रही है। आपको बता दें ग्रुप B (Non Gazetted) और ग्रुप C को 7,000 रुपए बोनस देने का ऐलान केजरीवाल सरकार ने किया है। इस फैसले से दिल्ली सरकार के करीब 80,000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। कर्मचारियों को बोनस देने के लिए दिल्ली सरकार कुल 56 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस बात की घोषणा सरकार ने कर दी है। 

Read More: Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल की ED के सामने आज पेशी

वीडियो शेयर कर दिया संदेश 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर ये बताया की इस साल वो अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देने का ऐलान कर रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार 56 करोड़ रुपए 80 हजार कर्मचारियों को बोनस देने पर खर्च करेगी। 

 

केंद्र सरकार भी दे रही बोनस 

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस का ऐलान किया था। केंद्र ने  ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप बी की कुछ श्रेणियों के अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस फिर से शुरू कर दिया है। इसका ऐलान सरकार मे अक्टूबर में ही कर दिया था। एक कार्यालय ज्ञापन में, वित्त मंत्रालय के तहत व्यय विभाग ने कहा था कि समूह सी, डी और संविदा कर्मचारियों को सेवा की कुछ शर्तों को पूरा करने के अनुसार इस वर्ष बोनस मिलेगा। इन आदेशों के तहत बोनस भुगतान की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये मासिक होगी। केंद्र का बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों पर भी लागू होगा। आदेश के अनुसार, जो कर्मचारी 31 मार्च, 2021 तक सेवा में थे, और 2020-21 वित्तीय वर्ष के दौरान कम से कम छह महीने की निरंतर सेवा प्रदान की है, उनको भी बोनस मिल सकता है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button