दिल्ली

Delhi Cheapest Jewellery Shop: आर्टिफिशियल ज्‍वेलरी पहनने की हैं शौकीन तो दिल्‍ली की ये मार्केट हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन, सस्ते में मिल जाएगा सब कुछ

Delhi Cheapest Jewellery Shop: किसी भी आउटफिट के लिए ज्वेलरी लेना तो बनता है, ये ऐसी चीजे हैं जो आपके लुक को निखारती हैं। शादी में जाना हो या कॉलेज गर्ल्स हो आजकल सभी ऐसी मार्केट सर्च करती हैं, जो सस्ती हो, इसीलिए आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती ज्वेलरी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Delhi Cheapest Jewellery Shop: ये हैं दिल्ली की सबसे सस्ती ज्वेलरी मार्केट, जान लें लोकेशन

दिल्ली जिसे देश की राजधानी कहते हैं, अब ये शॉपिंग कैपिटल भी बन गई है। यहां आपको हर एक तरह का सामान जैसे-कपड़े, ज्वेलरी, बैक और मेकअप अच्छे और सस्ते दामों में मिल जाएगा। इसी वजह से लड़कियों को दिल्ली की मार्केट से शॉपिंग करना काफी पसंद होता है। इन मार्केट में सबसे ज्यादा वीकेंड में भीड़ होती है। यहां से आप अपने लिए पार्टी, फेस्टिवल और डेली वियर खरीद सकती हैं। लेकिन दिल्ली में कुछ ऐसे भी मार्केट हैं जो ज्वेलरी को लेकर काफी फेमस हैं। यहां पर सबसे अच्छी जंक ज्वेलरी मिलती है। जिसे आप कम रेट पर खरीद सकती हैं।

सदर बाजार

सदर बाजार दिल्ली के सबसे पुराने और सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। यहां ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक के खूबसूरत डिजाइन वाले ज्वेलरी आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा अच्छी बात यह है कि कोई फिक्स रेट नहीं है। आप यहां आसानी से दाम को कम करवा सकते हैं।

सरोजिनी मार्केट

सरोजिनी मार्केट मुख्य रूप से किफायती कपड़ों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां के ज्वेलरी शॉप्स कम नहीं हैं। बोहो झुमके से लेकर पारंपरिक भारतीय झुमके तक, विविधता है। यहां कॉलेज गर्ल्स खूब शॉपिंग करने आती हैं। छात्रों को कम कीमत पर ट्रेंडी चीजें आसानी से मिल जाती हैं।

Read More:- Hobo Bags: फैशनेबल दिखना है तो कैरी करें ये क्लासी होबो बैग्स, सभी पूछेंगे कहां से लिया

चांदनी चौक

जब दिल्ली के थोक ज्वेलरी मार्केट की बात हो तो चांदनी चौक का जिक्र होना तय है। यह सदियों से अस्तित्व में है और अभी भी इसका पुराना आकर्षण बरकरार है। यहां रोजाना हजारों की भीड़ लगती है। चांदनी चौक का दरीबा कलां और किनारी बाजार विशेषरूप से ज्वेलरी गलियों के लिए जाना जाता है, यहां चांदी और सोने की परत चढ़े आभूषणों से लेकर दुल्हन के आभूषणों तक सब कुछ मिल सकता है। यह उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो पारंपरिक भारतीय आभूषण पसंद करते हैं।

पहाड़गंज बाजार

पहाड़गंज के छोले भठूरे तो आपने कई बार खाएं होंगे। लेकिन यहां पर आपको ज्वेलरी शॉप की बहुत सारी दुकानें मिल जाएंगी। साथ ही यहां पर आपको रोड साइड भी ज्वेलरी खरीदने का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां पर बैठे लोगों के पास बहुत अच्छे डिजाइन वाली जंक ज्वेलरी मिलेगी। जिसको आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इन ज्वेलरी का प्राइस 100 से 150 के बीच है। इसमें आपको लॉन्ग नेकलेस, इयरिंग्स, टो रिंग, नोज पिन और एन्कलेट सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लाजपत नगर

लाजपत नगर सिर्फ कपड़ों के लिए ही नहीं बल्कि आभूषणों के भी विशाल भंडार है। यहां आपको खूब कॉलेज गर्ल्स ज्वेलरी शॉपिंग करते हुए मिल जाएंगी। यहां आपको हैंडमेड ज्वेलरी का कलेक्शन भी आसानी से मिल जाएगा, यह आजकल खूब ट्रेंड में भी है।

भजनापुरा बाजार

ईस्ट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट भजनपुरा में आपको सबसे अच्छी जंक ज्वेलरी (मुंबई मार्केट में मिलेगी सस्ती ज्वेलरी) मिलेगी। डिजाइन भी आपको लेटेस्ट मिलेंगे। यहां पर सबसे अच्छे आपको नेकलेस डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें साड़ी, वेस्टर्न आउटफिट्स और ऑफिस वियर के साथ पहन सकती हैं। यहां पर आपको जंक ज्वेलरी 150 से 200 की रेंज में मिल जाएगी।

मार्केट में इस तरह पहुंचे

अगर आपको अच्छी और सस्ती जंक ज्वेलरी इस मार्केट से खरीदनी है तो इसके लिए आपको गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन आना होगा। इसके बाद वहां से आपको ई-रिक्शा मिलेंगे जो 10 रुपये में आपको इस मार्केट के मेन गेट पर छोड़ देंगे। वहां पर आप जाकर अपनी पसंद की जंक ज्वेलरी ले सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button