दिल्ली

Holi 2024: कम पैसों में करनी है होली की खरीदारी? दिल्ली के इन बाजारों में घूम आएं, सब कुछ मिल जाएगा सस्ता

Holi 2024: होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं।

Holi 2024: होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं

होली आने वाली है। ये सुनकर ही उत्सुकता बढ़ गई होगी। 25 मार्च 2024 को होली है और त्योहार की तैयारियां लगभग हर जगह शुरू हो गई है। होली के मौके पर घर की साफ, सफाई, सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं। अब ऐसे में होली में बहुत सारे सामान की जरूरत होती है, जिसकी खरीदारी कुछ दिन पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। यहां आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बाजों के बारे में बताया जा रहा है।

सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे सस्ती और फेमस मार्केट है। इस बाजार में हेवी डिस्काउंट के साथ कपड़े, जूते, होली के खिलौने और अन्य बहुत से भी सामान मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां कम पैसों में आप होम इंटीरियर और डेकोरेशन का सामान, जैसे कि सोफा कवर, बेडशीट और फ्लावर स्टैंड आदि खरीद सकते हैं।

पहाड़गंज मार्केट

अगर आप एक ही सामान ज्यादा क्वांटिटी में खरीदना है, तो आप पहाड़गंज मार्केट जाएं, क्योंकि यह होलसेल मार्केट है। यहां आपको कम पैसों में कई तरह का अच्छा सामान मिल जाएगा। यह मार्केट दिल्ली रेलवे स्टेशन से काफी करीब है। यह मार्केट आपके लिए तभी ज्यादा अच्छी है, जब आप बार्गेनिंग अच्छे से कर लेते हों।

Read More:- Holi 2024: दिल्ली में इन जगहों पर दोस्तों संग सेलिब्रेट करें होली, 499 से शुरू है एंट्री फीस

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक कपड़ों के लिए सबसे फेमस मार्केट है। यहां आपको कपड़ों में कम बजट में कई बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा। यहां आप साड़ी, सूट, लहंगा और लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा बहुत कुछ खरीद सकते हैं। यहां कम पैसों के कई खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी मिल जाती है।

दिल्ली हाट

दिल्ली के आइएनए में फेमस दिल्ली हाट मार्केट दिल्ली की जान है। इसमें अलग-अलग राज्यों की कई विलेज मार्केट है, जहां आप होली की खरीदारी के लिए बहुत कुछ खरीद सकते हैं। यहां होम डेकोरेशन के भी कई सुंदर सामान मिलेंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पालिका बाजार

पालिका बाजार भी दिल्ली के सबसे सस्ते मार्केट में से एक है। यहां आपको शॉपिंग के लिए कम बजट में कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आप खुद के लिए या गिफ्ट देने के लिए बहुत कुछ खरीद सकते हैं और आपका बजट भी नहीं बिगडे़गा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button