भारत

Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, गर्लफ्रेंड संग मिलकर पत्नी को देते थे ड्रग्स, चल रहा उत्पीड़न का मुकदमा

Vikramaditya Singh: बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह की निजी जिंदगी दिलचस्प रही है। मार्च 2019 में विक्रमादित्य की शादी राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत के साथ हुई, लेकिन डेढ़ साल में ही रिश्ते में दरार आ गई। अब मुकदमा चल रहा है।

Vikramaditya Singh: कौन हैं विक्रमादित्य सिंह? मंत्री पद से दिया इस्तीफा, 7 साल छोटी पत्नी ने दर्ज कराया मानसिक उत्पीड़न का मुकदमा

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने 28 फरवरी को अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा स्पष्ट बहुमत के बावजूद राज्य में राज्यसभा चुनाव हारने के एक दिन बाद दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने सरकार में कांग्रेस विधायकों की आवाज दबाने और उनकी अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार उनके पिता की मूर्ति के लिए जगह तक नहीं ढूंढ पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर अपने पिता और पहाड़ी राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह का अनादर करने का आरोप लगाया है।

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह? Vikramaditya Singh

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह, मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछले महीने, उन्होंने अयोध्या में उत्सव में भाग लेकर राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस नेतृत्व के रुख को खारिज कर दिया था। अयोध्या में, उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार का राज्य अतिथि घोषित किया गया था।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के हैं शौकीन

17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह की शुरुआती पढ़ाई लिखाई बिशप कॉटन स्कूल हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। यहीं से हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुशन की। पर्वतारोहण, साइकिलिंग और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन विक्रमादित्य 2013 से 2018 तक हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।

101 करोड़ रुपये की संपत्ति के हैं मालिक

राइफल शूटिंग के शौकीन विक्रमादित्य ने शिमला ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतने के बाद सुक्खू कैबिनेट में जगह बनाई थी। 2022 में उनके द्वारा जारी किए गए संपत्ति के ब्योरे के अनुसार वो 101 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। साथ ही साथ उनके पास 1 करोड़ से ऊपर की देनदारियां भी हैं। उनके ऊपर 11 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

सात साल छोटी लड़की से की शादी

हिमाचल प्रदेश के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। मार्च 2019 में विक्रमादित्य की शादी राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत के साथ हुई, जो उनसे 7 साल छोटी हैं।

Read More:- Kangana Ranaut: Lok Sabha चुनाव लड़ेंगी कंगना? राजनीति में एंट्री की घोषणा, बोलीं- ‘यही सही समय है…’

शादी में हुआ था लैविश इंतजाम

उदयपुर के कनोता गढ़ पैलेस में हुई यह शादी, तब खासी चर्चा का विषय बनी थी। विक्रमादित्य और सुदर्शना की शादी में राजनीति से लेकर, फिल्म और उद्योग जगत के तमाम नामी व्यक्ति पहुंचे थे। एक से बढ़कर एक लैविश इंतजाम किया गया था और पानी की तरह पैसा बहाया गया था। हालांकि विक्रमादित्य और सुदर्शना का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

डेढ़ साल में आ गई रिश्तों में दरार

डेढ़ साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में तल्खी आ गई। मामला इतना बढ़ा कि पहले पुलिस और फिर कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया। सुदर्शना चुंडावत, विक्रमादित्य का घर छोड़कर अपने मायके उदयपुर लौट गईं। यहां Udaipur SP को जो शिकायत दी, उसमें बहुत सनसनीखेज आरोप लगाए। सुदर्शना ने अपनी FIR में पति विक्रमादित्य सिंह और सास प्रतिभा सिंह पर जिंदगी नर्क बनाने का आरोप लगाया।

कमरे तक में लगवा दिए CCTV

दावा किया कि कोरोना काल में पति और सास ने उनके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। यहां तक कि निगरानी के लिए बेडरूम तक में CCTV Camera लगवा दिए। सुदर्शना ने यह आरोप भी लगाया कि विक्रमादित्य सिंह का Chandigarh की एक महिला के साथ अफेयर चल रहा है। सुदर्शना ने दावा किया कि जब उनके ससुर वीरभद्र सिंह जिंदा थे, तभी से विक्रमादित्य का अफेयर चल रहा था। यहां तक कि चंडीगढ़ में उस लड़की के घर जाकर शादी का वादा भी किया था।

Read More:- Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले MLA पर होगा एक्शन? क्या बर्खास्त कर देगी पार्टी… बारीकी से जानें सब कुछ

सास ने कर दिया था अनसुना

बकौल Sudarshana, जब उन्होंने अपनी सास प्रतिभा सिंह से इसकी शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया। यहां तक कहा कि विक्रमादित्य की शादी एक पंडित के कहने पर कराई गई थी। पंडित ने कहा था कि अगर विक्रमादित्य ने सीधे चंडीगढ़ वाली लड़की से शादी की तो उसकी असमय मौत हो सकती है, इसलिये पहले किसी दूसरी लड़की से शादी जरूरी है। सुदर्शना ने अपने पति पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया।

पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर दिया ड्रग्स

सुदर्शना ने आरोप लगाया कि विक्रमादित्य सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें Drugs दिया। जिससे उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद विक्रमादित्य और सास प्रतिभा सिंह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 10 Crore कैश की मांग की। सुदर्शना के मुताबिक उनके ससुर वीरभद्र सिंह को विक्रमादित्य के अफेयर का पता चल गया था और वो इसके सख़्त खिलाफ थे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पति-सास ने घर से निकाला

ससुर ने Vikramaditya को संपत्ति से बेदखल तक करने की धमकी दी थी। लेकिन 8 जुलाई 2021 को वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। सुदर्शना के मुताबिक ससुर की मौत के बाद पति और सास ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके लौट आईं। फिलहाल मामला Court में है। इसी महीने Udaipur की एक Family Court ने इस मामले में अंतरिम भरण पोषण के आदेश सुनाए थे। विक्रमादित्य सिंह को अपनी पत्नी सुदर्शना कुमारी को अंतरिम भरण के रूप में केस चलने पर चार लाख रुपये प्रतिमाह देने को कहा था।

कौन हैं राजकुमारी सुदर्शना?

26 साल की सुदर्शना (Sudarshana Chundawat), मुंबई के मशहूर सोफिया कॉलेज से पढ़ी हैं। सोशल साइंस में मास्टर्स करने वालीं सुदर्शना ने Interior Designing का कोर्स भी किया है। उन्हें Handicraft और Photography का भी शौक है। हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं। खूबसूरती के लिए मशहूर सुदर्शना को साड़ी कलेक्शन का भी शौक है। उनके पास चंदेरी शिल्क से लेकर, बंधेज या बंधानी, कोटा डोरिया जैसी तमाम वैरायटी की साड़ियां हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button