लाइफस्टाइल

Lipstick Storage Hacks: लिपस्टिक का इस तरह करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगी चमक, जानें स्टोर करने का सही तरीका

Lipstick Storage Hacks: इस साल उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया जा चुका है। ऐसे में ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को स्टोर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बात लिपस्टिक की करें तो गर्मियों में इसे सही तरीके से स्टोर न करने पर यह गर्मी और नमी के संपर्क में आ जाती है।

Lipstick Storage Hacks: जानें लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से लेकर स्टोर करने का तरीका

यह कहना गलत नहीं होगा कि लिपस्टिक ज्यादातर लड़कियों को पसंद होती है। मेकअप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल लिपस्टिक का ही किया जाता है। आजकल आपको मार्केट में डिफरेंट शेड में लिपस्टिक मिल जाएंगी। लिपस्टिक गहरे रंग की हो या हल्के, यह चेहरे की चमक बढ़ा देती है। ओकेजन के हिसाब से लिपस्टिक का रंग और प्रकार चुना जा सकता है। अगर आपके पास भी लिपस्टिक का ढेर है तो आपको उसे स्टोर करने के आसान हैक्स की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इस साल उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया जा चुका है। ऐसे में ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को स्टोर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। बात लिपस्टिक की करें तो गर्मियों में इसे सही तरीके से स्टोर न करने पर यह गर्मी और नमी के संपर्क में आ जाती है। इससे लिपस्टिक के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं लिपस्टिक को स्टोर करने और लगाने का सही तरीका। जिससे आपके होंठों पर खास चमक आएगी।

सही लिपस्टिक का करें इस्तेमाल

इस बात का खास ध्यान रखें कि लिपस्टिक की क्वालिटी से कभी भी समझौता न करें। क्योंकि खराब क्वालिटी की लिप्सटिक से स्किन डिस्कलरेशन हो जाता है। इसके अलावा होंठ सूखने लगते हैं। खासतौर पर अगर आप मैट लिपस्टिक लगाती हैं, तो यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। बता दें कि लिप्स की स्किन हमारे बाकि चेहरे से अलग होती है। इसकी स्किन काफी पतली होती है और इसमें ऑयल ग्लैंड्स नहीं होते हैं।

होंठों पर लगाएं ये चीजें

होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल करने से यह सॉफ्ट रहते हैं। अगर आप मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करना नहीं चाहती हैं तो बादाम या मलाई को अपने लिप्स पर लगाकर सो जाएं। अगर आपके लिप्स का कलर डार्क है तो बादाम का तेल बेहद फायदेमंद होगा। यह स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है।

घर पर इस तरह बनाएं लिप्सटिक

हालांकि, लिपस्टिक बनाना प्रोफेशनल काम है। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर बना सकती हैं। बस स्वच्छता का खास ध्यान रखें। इसके लिए आपको कलर्स, पिगमेंट्स, बीवैक्स, कांच का जार और वेजिटेबल ऑयल चाहिए होगा। 5 चम्मट वेजिटेबल ऑयल के साथ बीवैक्स को पिघला लें। कैस्टर ऑयल भी अच्छा होता है, लेकिन आपको बादाम या सूरजमुखी के तेल का उपयोग करना चाहिए। अब दूसरे बर्तन में पानी डालकर, इन्हें पिघलाएं। अब धीरे-धीरे से हिलाएं ताकि यह अच्छे से मिक्स हो जाए।

Read More:- Lipsticks Shades: बाजार में आसानी से मिल जाएंगे ये लिप्सटिक्स, पार्टी में देंगे कूल लुक

अब इस पेस्ट को अलग-अलग कांच के जार में डालें। इससे आपको अलग-अलग कलर्स मिलेंगे। अब इसमें बची हुई लिपस्टिक डालें। बस इस बात का ध्यान रखें कि लिपस्टिक ज्यादा पुरानी न हो और तेल अलग न हो जाए। अगर आप अलग लिपस्टिक शेड चाहती हैं तो दो-तीन रंगों का इस्तेमाल करें। मिश्रण के गर्म होने पर ही सारी मिक्सिंग कर लें। अब इसे ठंडा होने दें। जिस में कलर न हो उसे आप लिप ग्लॉस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Lipstick Storage Ideas: घर में लिपस्टिक को कैसे स्टोर करें?

घर में लिपस्टिक का होना आम बात है और इसे स्टोर करना भी बहुत आसान है। लिप्सटिक को नाजुक ब्यूटी प्रोडक्ट माना जाता है। उसका ख्याल न रखने पर वह कभी टूट जाती है, कभी खराब हो जाती है, कभी उसका रंग उड़ जाता है तो कभी उसमें नमी आ जाती है। नीचे लिखे लिपस्टिक स्टोरेज हैक्स आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।

  • लिपस्टिक को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। आप चाहें तो उसे किसी साफ ड्रॉअर या मेकअप ऑर्गनाइजर में रख सकते हैं।
  • अपनी लिपस्टिक को सूरज की सीधी रोशनी और उच्च तापमान से दूर रखें। ज्यादा गर्मी के कारण लिपस्टिक गल सकती है या एक्सपायरी डेट से पहले भी खराब हो सकती है।
  • अपनी लिपस्टिक को किसी के साथ भी शेयर न करें। इस मामले में आपको बिल्कुल सख्त रहना चाहिए। अपनी मां, बहन, करीबी रिश्तेदार व बेस्ट फ्रेंड तक को न तो अपनी लिपस्टिक दें और न ही उनकी लिपस्टिक का खुद इस्तेमाल करें।
  • एक ही लिपस्टिक ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं तो होंठों की सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही मल्टिपल यूजर्स से लिपस्टिक में बैक्टीरिया चिपक सकते हैं, जिससे वह खराब हो सकती है। आप चाहें तो लिपस्टिक ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप खाना खाने के दौरान या खाना खाने के बाद लिपस्टिक को दोबारा लगा रहे हैं तो पहले अपने होंठों को किसी टिश्यू से साफ कर लें। इससे लिपस्टिक पर खाने के पदार्थ या तेल नहीं लगेगा।
  • अगर आप चेन्नई, मुंबई, गोवा जैसे उच्च नमी स्तर वाले क्षेत्रों में रहते हैं तो तापमान को संतुलित रखने की ज्यादा कोशिश करें।
  • अपनी नैचुरल लिपस्टिक को फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं। फ्रिज का ठंडा तापमान लिपस्टिक का टेक्सचर बेहतर रखता है और इससे वह समय से पहले खराब भी नहीं होती है।
  • अगर आपकी लिपस्टिक में मौजूद नैचुरल या एसेंस ऑयल सूख रहे हैं और लिपस्टिक की नमी कम हो रही है तो आप उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए एक तरीका यह है कि लिपस्टिक को हेयर ड्रायर के जरिए या अपनी हथेलियों के बीच कुछ सेकंड के लिए घुमाकर धीरे से गर्म करें। इससे लिपस्टिक नरम हो जाएगी और इसे लगाना भी आसान हो जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

Can we keep lipstick in fridge: क्या लिपस्टिक को फ्रिज में रख सकते हैं?

बहुत महिलाएं लिपस्टिक को फ्रिज में रखती हैं। इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हैं। लिपस्टिक की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आपको इनकी जानकारी जरूर होनी चाहिए।

  • लिपस्टिक को फ्रिज में रखने का क्या फायदा है?
  • लिपस्टिक को ठंडे तापमान में रखने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ती है।
  • इससे लिपस्टिक का टेक्सचर संतुलित रहता है और वह जल्दी पिघलती नहीं है।
  • गर्मियों के मौसम में फ्रिज में रखी हुई लिपस्टिक लगाने से ताजगी का अहसास होता है।

लिपस्टिक को फ्रिज में रखने के क्या नुकसान हैं?

  • लिपस्टिक को लंबे समय तक या बिना जरूरत के फ्रिज में रखने से उसका टेक्सचर बदल सकता है। इससे वह ज्यादा सख्त और कम क्रीमी हो सकती है।
  • अगर लिपस्टिक को फ्रिज में सही तरीके से न रखा जाए तो उसमें खाने-पीने की अन्य चीजों की महक आ सकती है। बेहतर रहेगा कि आप फ्रिज में लिपस्टिक को जिप लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • लिपस्टिक को फ्रिज से बाहर निकालकर इस्तेमाल करने के 1 दिन बाद अगर आप उसे वापिस फ्रिज में रख रहे हैं तो तापमान में फर्क होने से ‘वैक्स ब्लूम’ हो सकता है या उसमें ‘पसीना’ भी आ सकता है। इन दोनों ही स्थितियों से ज्यादा नुकसान नहीं होगा लेकिन यह बार-बार दोहराया नहीं जाना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button