लाइफस्टाइल

Brain Development Tips: बच्चों की मेमोरी को बनाना है मजबूत तो पढ़ाई के अलावा कराएं ये एक्टिविटीज, हर चीज में अव्वल रहेगा आपका बेटा 

Brain Development Tips: बच्चों के विकास के लिए मेमोरी का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। कमजोर याद्दाश्‍त पढ़ाई से लेकर सभी क्षेत्र में बच्‍चों के सीखने और विकास करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। बच्चे बचपन से ही कोई भी चीजों को रख कर भूल जाते हैं। शुरुआत में माता-पिता इस समस्याओं को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बाद में यह चिंता का विषय बन जाती है।

Brain Development Tips: शुरूआत से बच्चों में डालें ये आदतें, पढ़ाई में बनेंगे अव्वल

बच्चों के विकास के लिए मेमोरी का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। कमजोर याद्दाश्‍त पढ़ाई से लेकर सभी क्षेत्र में बच्‍चों के सीखने और विकास करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। बच्चे बचपन से ही कोई भी चीजों को रख कर भूल जाते हैं। शुरुआत में माता-पिता इस समस्याओं को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बाद में यह चिंता का विषय बन जाती है। अगर आप शुरुआत में ही बच्चों में मेमोरी को तेज करने की आदत डालेंगे तो आपके बच्चे को होनहार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप बच्चों के साथ ऐसी क्या एक्टिविटीज करें जिससे आपका बच्चा होनहार बने और पढ़ाई में भी अव्वल रहे। इन एक्टिविटीज से आपके बच्चे की याद्दाश्त भी मजबूत हेागी।

बच्चों में डालें ये आदतें

बच्चों को दिलवाएं पावर नैप Brain Development Tips

जब भी बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर आते हैं तो वो मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाता है। ऐसे में उसके घर आने पर 40 से 45 मिनट का पावर नैप जरूर दिलवाएं। ऐसा करने से उसकी थकान ताे दूर होगी ही, साथ ही उसका माइंड भी रिलैक्स होगा। इसके अलावा आपके बच्चे को दिन की दूसरी एक्टिविटीज करने के लिए एनर्जी मिलेगी। पावर नैप लेने से बच्चा चीजों पर फोकस भी अच्छी तरह कर पाएगा।

बच्चे को नई चीजों के बारे में बताएं Brain Development Tips

बच्चों को नई चीजों के बारे में प्रेरित करें। इससे उनकी नई जानकारियों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। इसके लिए आप नई चीजों के बारे में कहानी बनाकर उन्हें सुना सकते हैं। क्योंकि बच्चों को कहानी सुनना बेहद पसंद होता है।

क्रिएटिविटी पर दें ध्यान Brain Development Tips

बच्चों को दिनभर पढ़ने के लिए बोलते रहने से उनका मन पढ़ाई से ऊबने लगता है। इसलिए उन्हें पढ़ाई के अलावा, कुछ क्रिएटिव करने के लिए प्रेरित करें। आप उनसे पेंटिंग, क्राफ्टिंग, डांसिंग करवा सकते हैं। इससे उनकी नई हॉबी विकसित होगी। इन कामों में आप भी उनके साथ शामिल हो सकते हैं, जिससे उनके साथ आपका बॉन्ड और मजबूत बनेगा।

दिमाग को मजबूत बनाएंगे ये गेम्स Brain Development Tips

कुछ गेम्स ऐसे होते हैं, जिनसे दिमाग एक्टिव होता है। इसके लिए आप उनके साथ बोर्ड गेम्स, सुडोकू गेम, पहेली, क्रॉस वर्ड और अन्य ब्रेन टीजर्स खेल सकते हैं। इससे उनकी डिसिजन मेकिंग स्किल्स, रीजनिंग स्किल्स और ऑब्जरवेशनल स्किल्स मजबूत होती हैं, जो मानसिक विकास के लिए काफी जरूरी है।

जनरल नॉलेज क्विज Brain Development Tips

बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए आप बच्चों के लिए 20-25 सवालों की लिस्ट तैयार करें। जिसमें कुछ प्रश्न उनके विषयों से और कुछ बाहर के शामिल करें। इससे उनकी दिमागी क्षमता बढ़ेगी और उनका ज्ञान बढ़ता है। क्विज की तरह इनके जवाब ढूंढने में उन्हें मजा भी आएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बच्चों को कराएं व्यायाम Brain Development Tips

व्यायाम करना एक ऐसी आदत है जो हर किसी को करना चाहिए। बच्चे जितनी जल्दी प्रतिदिन व्यायाम करने की आदत विकसित करें, उनके लिए उतना ही अच्छा है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से दिमाग को तेज रहने में मदद मिलती है और दिमाग अच्‍छे से कार्य करता है।

पूरी नींद भी है जरूरी Brain Development Tips

अगर आपका बच्चा भरपूर नींद लें तो इससे उसकी स्मरण शक्ति बढ़ सकती है। नींद में बच्चों की सोचने, समझने और याद करने की शक्ति को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अगर बच्चे भरपूर नींद नहीं लेते तो इससे उनकी सोचने, समझने की शक्ति पर प्रभाव पड़ता है।

बच्चों को लेकर जाएं बाहर Brain Development Tips

आपके बच्चे जब बाहर घूमने जाएंगे तो इससे वे नई नई चीजों के बारे में जानेंगे, समझेंगे और उन्हें अपने मन ही मन में बार-बार दोहराएंगे। इससे न केवल उनकी नॉलेज बढ़ेगी बल्कि उनका मानसिक विकास भी होगा। यह प्रैक्टिस बच्चों की स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार है। ऐसे में बच्चों के दायरे को केवल घर तक सीमित ना रखें। उन्हें बाहर घुमाने भी लेकर जाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button