लाइफस्टाइल

Animals for good Luck: छछुंदर से लेकर छिपकली तक ये जीव करते हैं आपका भाग्योदय, न करें इनसे घृणा

Animals for good Luck : छछूंदर ला सकता है आपके घर में ढेर सारा पैसा, होता है बहुत शुभ


Highlights –

. कई ऐसे जीव हैं जिन्हें लोग देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं लेकिन इन जानवरों को बेहद ही शुभ माना जाता है।

. आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोग देखकर दूर भागते हैं लेकिन इन जानवरों को बेहद शुभ माना जाता है।

Animals for good Luck: शुभ और अशुभ में बहुत लोग विश्वास रखते हैं। कभी किसी चीज़  को शुभ या अशुभ का दर्जा दिया जाता है तो कभी किसी प्राणी को। संसार में कुछ ऐसे जीव हैं जिनके साथ अशुभ जैसे शब्द जोड़े जाते हैं। आप अपने जीवन में बहुत से ऐसे लोग से मिले होंगे जो बिल्ली के रास्ता काटने से लेकर उल्लू देखने तक को अशुभ मानते हैं।

इनके अलावा कई ऐसे जीव हैं जिन्हें लोग देखना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं लेकिन इन जानवरों को बेहद ही शुभ माना जाता है। आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोग देखकर दूर भागते हैं लेकिन इन जानवरों को बेहद शुभ माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि इन जानवरों को भी छठी इंद्रियां प्रदान की गई है जिससे यह व्यक्ति के आने वाले समय को जान सकते हैं। ये जानवर अपने शुभ संकेतों से यह सफलता की सूचना भी देते हैं।

सुअर

सुअर को हम गंदे जानवरों की श्रेणी में रखते हैं। यहां गंदे जानवर कहने का अर्थ सुअर की प्रवृत्ति से है। चूंकि सुअर को ज्यादातर गंदगी वाले जगहों पर देखा जाता है इसलिए लोग सुअर से दूर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह – सुबह सूअर के दर्शन से आपका भाग्योदय हो सकता है। शकुन शास्त्र के अनुसार किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं जा रहे हैं और घर से निकलते ही सूअर सामने से आता दिख जाए तो बड़ा ही शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है।

गधा

गधा एक ऐसा जानवर है जिसे लोग पसंद नहीं करते। बात – चीत के दौरान भी एक – दूसरे को लोक गधा बोलने से नहीं चूंकते। लेकिन शकुन शास्त्र ने गधे को लेकर ऐसी बात कही है जो आप रोज़ गधा देखना पसंद करेंगे। शकुन शास्त्र कहता है कि गधे का दिखना भी शुभ फलदायी होता है।

छछुंदर

चूहे से मिलता जुलता इस जानवर को भी लोग पसंद नहीं करते हैं। यह अगर घर में आने लगे जाए लोग किसी तरह इनका घर में आना रोकने का प्रयास करते हैं। लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार छछूंदर का घर में आना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी के आगमन का संकेत मिलता है। खासतौर पर दीपावली की रात छछूंदर घर आए तो पूरे साल धन का आगमन बना रहता है।

छिपकली

घर की दीवारों पर दौड़ती छिपकली को भी लोग बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। जबकि छिपकली का घरों में दिख जाना बड़ा ही शुभ होता है। खासकर के दिवाली के दिन घर से छिपकली अगर दिख जाए घर से नहीं भगाना चाहिए।

शकुन शास्त्र के अनुसार भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे जाए तो यह शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। छिपकली का मैथुन करते हुए दिख जाना भी अच्छा शगुन माना गया है। इससे प्रिय पात्र से मिलन होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button