बॉलीवुड

Anushka Sharma Birthday Special: अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा पर है रामलला की विशेष कृपा, आज 306 करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस, जानें लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से

Anushka Sharma Birthday Special: साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान अलग अवतार में नजर आए थे। SRK का ये लुक दर्शकों को स्क्रीन पर इतना पसंद आया कि फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके अपोजिट काम करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी फिल्म की कामयाबी से शानदार शुरुआत मिल गई।

Anushka Sharma Birthday Special: बेहद दिलचस्प थी अनुष्का विराट की पहली मुलाकात, दोनों ने शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा

Table of Contents

साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान अलग अवतार में नजर आए थे। SRK का ये लुक दर्शकों को स्क्रीन पर इतना पसंद आया कि फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके अपोजिट काम करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी फिल्म की कामयाबी से शानदार शुरुआत मिल गई। अनुष्का ने फिल्म में अपनी एक्टिंग के साथ डांस और इमोशन से दर्शकों का दिल जीत लिया। बॉलीवुड में अब कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो चुकीं अनुष्का शर्मा 1 मई, 2014 को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। तो आज हम आपको अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से साझा करेंगे।

आपको बता दें कि अभिनेत्री ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। मालूम हो कि अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में हुआ था। वैसे तो अनुष्का शर्मा ने करियर की शुरुआत मुंबई से की है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या नगरी में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

अयोध्या में जन्मीं थीं अनुष्का Anushka Sharma Birthday Special

1 मई 1988 को अयोध्या के मिलिट्री अस्पताल में नन्ही सी मेहमान का आगमन हुआ था। उस दौरान अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में कार्यरत थे और माता हाउस वाइफ थीं। हालांकि, उस समय कोई नहीं जानता था कि यह नन्ही मेहमान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेगी। हुआ भी कुछ ऐसा ही। अनुष्का शर्मा पर रामलला की भी विशेष कृपा हुई। एक तरफ रामनगरी में जन्म लेने वाली अनुष्का शर्मा करोड़ों दिलों पर राज करने लगीं तो वहीं विवाह के बाद मठ मंदिर और धार्मिक स्थलों पर भी अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ देखी जाती हैं।

एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं अनुष्का Anushka Sharma Birthday Special

आपकी चहेती एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शुरुआत में पत्रकार बनना चाहती थीं। इसी के साथ मॉडलिंग में भी उनकी दिलचस्पी थी। उन्हें पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला। अनुष्का ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना। इसके लिए वे दिल्ली में शिफ्ट हो गईं।

Read More:- Tabu In Main Hoon Naa: फिल्म ‘मैं हूं ना’ में सिर्फ दो सेकेंड के लिए नजर आईं थीं तब्बू, फराह खान ने शेयर किया था दिलचस्प किस्सा, मूवी ने आज पूरे किए 20 साल

SRK के साथ किया डेब्यू Anushka Sharma Birthday Special

अनुष्का ने महज एक साल ही अपने मॉडलिंग करियर को दिया इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘रब ने बना दी जोड़ी थी। उस दौरान दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।

टॉप एक्ट्रेसेस में अनुष्का की गिनती Anushka Sharma Birthday Special

पहली ही फिल्म के हिट होने के बाद अनुष्का के पास काफी फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 2010 में अनुष्का की दो फिल्में रिलीज हुईं बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात। जिनमें अनुष्का ने शानदार काम किया। जिसके बाद अनुष्का की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी। उन्होंने इसके उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनुष्का ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों का नाम शामिल है।

बेहद दिलचस्प थी अनुष्का विराट की पहली मुलाकात Anushka Sharma Birthday Special

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प थी। दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे। अपनी घबराहट को खत्म करने और अनुष्का से बात करने को उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि ऐड शूट के दौरान अनुष्का विराट से लंबी लग रहीं थीं तो क्रिकेटर ने कह दिया था, “आपको नहीं लगता कि आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं।

दोनों ने पानी की तरह बहाया था पैसा Anushka Sharma Birthday Special

विराट कोहली की यह बात सुनकर अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था, “एक्सक्यूज मी।” अनुष्का के ऐसे रिएक्शन के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। धीरे धीरे ये दोरूती प्यार में बदल गई और दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए दोनों ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था।

Read More:- Radhika Madan Birthday : ईशानी नाम से फेमस हुई राधिका मदान का है जन्मदिन, बेहद कम उम्र में जीता फाल्के अवार्ड

इटली में दोनों ने की थी शादी Anushka Sharma Birthday Special

आपको बता दें कि इटली के जिस रिजॉर्ट में दोनों ने शादी की थी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वरना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए था। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

अनुष्का की कुछ फिल्मों के नाम Anushka Sharma Birthday Special

  • रब ने बना दी जोड़ी (2008)
  • बदमाश कंपनी (2010)
  • बैंड बाजा बारात (2010)
  • पटियाला हाउस (2011)
  • लेडीज Vs रिकी बहल (2011)
  • जब तक है जान (2012)
  • मटरू की बिजली का मंडोला (2013)
  • ए दिल है मुश्किल (2016)
  • पीके (2014)
  • सुल्तान (2016)
  • एनएच 10 (2015)
  • दिल धड़कने दो (2015)
  • परी (2018)
  • सुई धागा (2018)

खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं अभिनेत्री Anushka Sharma Birthday Special

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इस इंडस्ट्री में आए डेढ़ दशक का समय हो गया है। आज एक्ट्रेस अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से अभिनय की दुनिया में कम नजर आईं हैं। शादी के बाद ऐसा देखने को मिला है। लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत कई सारी फिल्में बनी हैं जिन्होंने अच्छी कमाई भी की है। अनुष्का खुद भी अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्मों का प्रमोशन करती नजर आती हैं।

306 करोड़ रुपये की मालकिन हैं अनुष्का Anushka Sharma Birthday Special

अनुष्का शर्मा कई सारे एड भी शूट्स करती हैं। एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ की बात करें तो Moneymint के मुताबिक, उनके पास कुल 306 करोड़ रुपये है। साल की बात करें तो एक्ट्रेस 50 करोड़ से ज्यादा कमा लेती हैं। जबकि विराट और अनुष्का की टोटल नेट वर्थ 1359 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कपल के सभी एसेट्स में से 22.5 प्रतिशत हिस्सा ही अनुष्का का है। अनुष्का शर्मा एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। Forbes के मुताबिक, 2019 में उनकी सालाना इनकम 28.67 करोड़ रुपये थी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ये है विरुष्का के कार कलेक्शन Anushka Sharma Birthday Special

अनुष्का शर्मा के पास कई सारी लग्जीरियस कार्स हैं। ऑटो टेक पॉर्टल की मानें तो एक्ट्रेस के पास रेंज रोवर वोग है। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी है जो 2 करोड़ 75 लाख रुपये की है। वे 1.34 करोड़ की ऑडी Q8 और 2.46 करोड़ की BMW 7 सीरीज की कार भी रखती हैं। यही नहीं उनके पास Bentley Flying Spur भी है जिसकी कीमत 3.21 करोड़ है।

करोड़ों के घर में रह रहे दोनों Anushka Sharma Birthday Special

Mens XP की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्ली में विराट- अनुष्का के सी-फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है। उनके महंगे अपार्टमेंट में इन-हाउस जिम और टैरेस भी है। 7700 स्क्वायर फीट में फैला यह अपार्टमेंट काफी बड़ा और आलीशान है। दोनों के पास गुरुग्राम के DLF-Phase 1 में भी एक महंगा बंगला है जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। इस बंगले में आधुनिक लग्जरी सुविधाएं जैसे स्विमिंग पूल, बार मौजूद हैं।

अलीबाग में है एक आलीशान विला Anushka Sharma Birthday Special

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का के पास मुंबई के अलीबाग में 8 एकड़ में फैला एक आलीशान विला भी है। कपल ने 2020 में इस विला को 19 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा इस कपल ने 13 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी है। अलीबाग के Awas विलेज में स्थित इस विला तक पहुंचने में मांडवा जेट्टी से सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। इस आलीशान विला में चार बाथरूम, एक आउटडोर पूल, स्टाफ क्वार्टर, आउटडोर डाइनिंग स्पेस, एक बड़ा सा गार्डन, पार्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

क्लोदिंग ब्रांड की हैं मालकिन Anushka Sharma Birthday Special

एक्ट्रेस एक क्लोदिंग ब्रांड की भी मालकिन भी हैं। उनके इस ब्रांड का नाम NUSH है और वे खुद भी इसके ऐड शूट्स करना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा दो बच्चों की मां है। बड़ी बेटी का नाम वामिका है जबकि उनके छोटे बेटे का नाम अकाय रखा गया है। जिसका जन्म इसी साल हुआ है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति विराट और दोनों बच्चों के साथ फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहीं हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button