लाइफस्टाइल

Saving Money: पार्टनर के फिजूल खर्ची को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, तुरंत बचने शुरू हो जाएंगे पैसे

कुछ लोग अपने पार्टनर के खर्चीले स्वभाव से परेशान रहते हैं। इसके कारण वो सही से सेविंग नहीं कर पाते हैं। साथ ही इस वजह से रिश्ते में कड़वाहट भी आ सकती है। इसलिए पार्टनर की फिजूलखर्ची की आदत को कम करने और सेविंग करने के लिए आप ये टिप्स अपना सकते हैं।

Saving Money: अपने पार्टनर को सेविंग के फायदे के बारे में बताएं, शॉपिंग से पहले बनाएं साथ में एक लिस्ट



Saving Money: रिलेशनशिप को सही तरह से चलाने के लिए कपल्स के बीच अंडरस्टैंडिंग होना और एक दूसरे को समझना बेहद जरूरी है। क्योंकि हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। ऐसे में अगर पार्टनर के बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं होगी तो किसी न किसी बात की वजह से उनके बीच नोक-झोंक चलती रहेगी। जिसके कारण रिश्ते में भी दरार आ सकती है। कई कपल्स की कुछ आदतें एक दूसरे से बिल्कुल अपोजिट होती हैं। जैसे कि एक सेविंग करने में विश्वास रखता है तो वहीं दूसरे का स्वभाव खर्चीला होता है। ऐसे में अगर पार्टनर के बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं है, तो इससे रिश्ता खराब हो सकता है। साथ ही इस स्थिति में फिजूलखर्ची के चलते न सिर्फ पैसों की सेविंग करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आपका पार्टनर भी खर्चिला है तो ऐसे में पैसे की सेविंग और अपने रिश्ते को ठीक रखने के लिए आप ये टिप्स अपना सकते हैं।

पार्टनर से बात करें

अगर आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर फिजूलखर्ची कर रहा है, तो ऐसे में उनसे बात करें। कई बार लोग हिसाब मांगने में पर नाराज हो जाते हैं। लेकिन ऐसे में गुस्से में नहीं बल्कि शांति और समझदारी से बैठकर पार्टनर से बात करें।

सेविंग के फायदे के बारे में बताएं

अपने पार्टनर को सेविंग के फायदे के बारे में बताएं जैसे कि सेविंग किए हुए पैसे आगे चलकर आपके किस तरह काम आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको किसी तरह की फाइनेंसियल प्रॉब्लम है तो अपने पार्टनर को उसके बारे में जरूर बताएं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शॉपिंग से पहले बनाएं साथ में एक लिस्ट

आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक लिस्ट को तैयार करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर की जरूरत और इच्छाओं के बारे में आपको भी पता चलेगा। इससे आप उन्हें यह भी समझा पाएंगी कि किन चीजों की जरूरत घर में अधिक है। इस वजह से आपको अपने पार्टनर के साथ यह भी तय करने में आसानी होगी कि कितना खर्च किस चीज के लिए करना है। इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप अपने पार्टनर की फिजूलखर्ची को कम कर सकती हैं।

Read More:- Relationship Tips : आपको भी सताने लगा है ब्रेकअप का डर? जानिए कुछ ऐसे टिप्स,जिससे बनेगा आपका रिश्ता मजबूत

बजट बनाएं

कई बार जाने-अनजाने में बहुत फिजूलखर्ची हो जाती है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ बैठकर महीने का बजट बनाएं। शॉपिंग पर जाने से पहले पार्टनर के साथ मिलकर सामान की एक लिस्ट तैयार करें। ऐसे में आप जरूरी सामान भी खरीद पाएंगे और बचत भी कर सकते हैं। साथ ही जब पार्टनर बजट बनाने में आपकी मदद करेगा तो इससे उन्हें खर्चों और सेविंग्स का आइडिया रहेगा। जिससे उन्हें खुद स्थिति के बारे में पता चलेगा और वो धीरे-धीरे पैसे फिजूल खर्च करना कम कर पाएंगे।

सेपरेट अकाउंट खुलवाएं

कुछ कपल्स ज्वाइंट बैंक अकाउंट का उपयोग करते हैं, जिसके कारण कई बार पैसों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए दोनों का एक सेपरेट अकाउंट होना चाहिए। ऐसे में उन्हें पता लग पाएगा ही वो हर महीना कितनी फिजूलखर्ची कर रहें हैं और वो उसे खुद कम कर पाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button