लाइफस्टाइल

Lipsticks Shades: बाजार में आसानी से मिल जाएंगे ये लिप्सटिक्स, पार्टी में देंगे कूल लुक

Lipsticks Shades: लिपस्टिक के सिर्फ रंग ही अलग नहीं होते हैं बल्कि इनमें कई तरह की वैरायटी भी शामिल होती है।

Lipsticks Shades: लिप्सटिक्स के शेड्स नहीं मालूम तो पढ़ें ये खबर, होंठ दिखेंगे शाइनी, जानें कौन-कौन सी है वैरायटी

कितना भी मेकअप कर लो लेकिन जब तक होंठों पर लिप्सटिक्स न लगे मेकअप अधूरा ही लगता है। कई बार तो मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ती है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जिनको हर लिप्सटिक का नाम पता होता है। लिप्सटिक के सिर्फ रंग ही अलग नहीं होते हैं बल्कि इनमें कई तरह की वैरायटी भी शामिल होती है। जिसमें क्रेयॉन, मैट, लिक्विड मैट लिपस्टिक, क्रीमी लिप्सटिक, टिंट लिप्सटिक, ग्लॉस लिप्सटिक, पाउडर लिप्सटिक, पेंसिल लिप्सटिक, स्टेन लिप्सटिक जैसे कई शामिल हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे लिप्सटिक के बारे में बताने जा रहे हैं-

क्रेयॉन लिप्सटिक

क्रेयॉन लिपस्टिक दिखने में उन क्रेयॉन कलर्स की तरह ही लगती है जिसे हम स्कूल में कलर करने में इस्तेमाल करते हैं। ये साइज में उन कलर से थोड़े बड़े होते हैं। इस लिपस्टिक की खासियत ये है कि ये लिप्स को ज्यादा देर तक नमी प्रदान करते हैं और अधिक ड्राई माहौल में भी उन्हें सूखने नहीं देते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ग्लॉसी लिप्सटिक

ग्लॉसी लिपस्टिक लिप्स को शाइनी लुक देते हैं। अगर लिप्स पर एक्स्ट्रा शाइन चाहते हैं तो आप ग्लॉसी लिपस्टिक जरूर लगाएं। पार्टी या किसी फंक्शन के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक परफेक्ट रहते हैं।

पेंसिल लिप्सटिक

पेंसिल लिपस्टिक पेंसिल के आकार में होते हैं। इससे आप होठों की लाइनिंग भी कर सकते हैं और इसके बाद आप लिप फिल करके आप लिपस्टिक की तरह भी लगा सकते हैं। कुछ लड़कियों को डबल शेड लिपस्टिक बहुत पसंद आते हैं। इन लड़कियों को पेंसिल लिपस्टिक बहुत पसंद आते हैं।

Read More:- Food For Love Hormone: आपके अंग-अंग में प्यार भर देंगे ये फूड्स, Romance में नहीं होगी कमी

मैट लिप्सटिक

जिन लोगों को ड्राई लिप्स पसंद हैं वो लड़कियां अक्सर ड्राई लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लड़कियां मैट लिपस्टिक लगाती हैं। किसी भी मीटिंग या पार्टी में जाने से पहले आप इसे जरूर लगाएं। लेकिन ध्यान रहे इस लिपस्टिक को लगाने से पहले हमेशा अपने लिप्स पर लिप बाम जरूर लगाएं। इससे होंठ ज्यादा सूखने की वजह से फटेंगे नहीं। अगर लिप्स ज्यादा ड्राई हैं तो मैट लिपस्टिक न लगाएं।

क्रीम लिप्सटिक

इसका लुक बिलकुल मैट जैसा ही होता है। लेकिन फर्क बस इतना है कि ये क्रीमी होते हैं। होठों को मैट लुक देने के साथ ये नमी भी प्रदान करते हैं। ये लिप्स को ड्राई होने से बचाते हैं। साथ ही सॉफ्ट भी बनाते हैं। लेकिन बात की जाए क्रीम लिपस्टिक की तो ये मैट से कम देर तक टिकते हैं। कुछ ही देर में ये जल्दी फैल जाती है। अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो अपने साथ पर्स में लिपस्टिक जरूर कैरी करें, खाने के बाद ये आसानी से छूट जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button