लाइफस्टाइल

Krishna Janmashtami 2021: इस साल बच्चे को कान्हा बनाने का नया ट्रेंड

Krishna Janmashtami 2021: जाने जन्माष्टमी पर अपने बच्चे को कान्हा बनाने के लिए बेस्ट आईडिया


Krishna Janmashtami 2021: अभी हाल ही में रक्षाबंधन बिता है और अब लोगों को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन का दिन होता है और इस दिन को लोग बहुत ही ज्यादा धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। आपको बता दें कि इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त यानी की सोमवार को मनाई जाएंगी। इस दिन सभी लोग अपने घर पर छोटे छोटे खिलौने से बाल कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाते है। इस दिन की एक्साइटेड सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़े लोग में भी देखने को मिलती है। और अगर आपके घर पर छोटा बच्चा होता है तो यह एक्साइटमेंट और बढ़ जाती है क्योंकि इस दिन बच्चे को कृष्ण के रूप में देखना चाहते हैं। इस दिन लोग अपने बच्चे को कान्हा जैसे कपडे पहनाते हैं साथ ही उसे मुकुट, ज्वेलरी पहना कर उसके हाथ में बांसुरी देकर उसे कृष्ण बना देते है। अगर आप भी अपने बच्चे को कृष्ण बनाना चाहते हैं तो इस साल ट्रेंड में चल रही ड्रेस, मुकुट और ज्वेलरी पहना कर अपने बच्चे को कृष्ण बनाएं।

https://www.instagram.com/p/CF0z5I_BqUj/?utm_source=ig_web_copy_link

सफेद और पीली धोती: अगर आप जन्माष्टमी के समय बाजारों में जाएंगे तो वहां आपको बच्चों के लिए कई तरह के और अलग अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए इस समय ट्रेंड में चल रही पीली या सफेद धोती खरीद सकते है। साथ ही आपको बता दें कि इन धोतियों में सुनहरे रंग का बॉर्डर बहुत अच्छा लगता है। जब आपका बच्चा इस तरह के कपड़े पहनेगा तो वो बहुत ही ज्यादा क्यूट लगेगा।

Read more: जाने बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिनकी शूटिंग हुई अफगानिस्तान में

ट्रेंड में धोती कुर्ता सेट: अगर आप अपने बच्चे को सिर्फ धोती पहना कर बोर हो गए और अब आप उससे सिर्फ धोती नहीं पहनाना चाहते हैं तो आप अपने बच्चे को धोती कुर्ता का सेट खरीद कर पहना सकते हैं। ये सेट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आराम से मिल जाएगा। इसमें आपको मोर पंख प्रिंटेड सेट, ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ प्रिंट जैसे और बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे।

https://www.instagram.com/p/CR8xzJbhq9b/?utm_source=ig_web_copy_link

मुकुट और बांसुरी: अगर आप अपने बच्चे को कृष्ण बनाने के लिए ड्रेस ले रहे है तो आपको याद रखना चाहिए कि ड्रेस के साथ मोर पंख, बांसुरी और मुकुट बहुत जरूरी होता है। मार्किट में जन्माष्टमी के मौके तरह तरह की खूबसूरत बांसुरी और मोर मुकुट मिलते हैं। अगर आप अपने बच्चे को नन्हा सा कन्हैया बना देखना चाहते है तो इसके लिए आपको उसके लिए ड्रेस, मोर मुकुट और बांसुरी लानी होगी।

https://www.instagram.com/p/CSLvGGMlXGZ/?utm_source=ig_web_copy_link

गहने: आपने देखा होगा कि भगवान कृष्ण बहुत सारे गहने पहनते थे इस लिए अगर आप अपने बच्चे को कृष्ण के रूप में देखना चाहते है तो आपको इसके लिए गहनों की भी जरूरत होती। बाजारों में कई प्रकार के सुंदर-सुंदर गहने मिलते है आप चाहे तो बाजार जा कर गहने खरीद सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button