भारत

Hindi News Today: जेल में कैसे बीती दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली रात? बिहार में बड़ा हादसा, पढ़ें आज की अन्य बड़ी खबरें…

Hindi News Today: ईडी की टीम ने गुरुवार शाम को करीब 2 घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और इसके बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसी केस में मनीष सिसोदिया 13 महीने से और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Hindi News Today: विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, कहा- ऐसे ऐड नहीं दिखाएंगे

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने रात में सुनवाई से इनकार कर दिया। आज सर्वोच्च अदालत केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर सकती है। हालांकि दिल्ली के सीएम को अपनी पूरी रात ईडी के लॉकअप में बितानी पड़ी। ईडी लॉकअप में अरविंद केजरीवाल रातभर ठीक से नहीं सो सके।

प्रवर्तन निदेशालय के हेडक्वार्टर में दो लॉकअप हैं। पूरे ED हेडक्वार्टर में सेंट्रलाइज AC लगा हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक लॉकअप में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम रात में ठीक से सो नहीं पाए और वह सुबह भी जल्दी जाग गए। जिसके बाद उनको सुबह ब्रेकफास्ट करवाया गया, इसके बाद उन्होंने अपनी रूटीन दवाएं लीं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 21 मार्च को रात 9 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से पहले उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने उनको प्रोटेक्शन देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद ED की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर पहुंची और सर्च वारंट के आधार पर जांच एजेंसी ने सीएम हाउस की तलाशी ली। ईडी की टीम ने करीब 2 घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की और इसके बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इसी केस में मनीष सिसोदिया 13 महीने से और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे

दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के कुछ मिनट बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। वर्तमान में दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर की आप नेता आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे।”

पढ़ें आज की और अन्य बड़ी खबरें…

बिहार में निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा, 9 मजदूर दबे, एक की मौत

बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 50,51,52 पिलर का गार्टर गिरा है। इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे भारत का सबसे बड़ा पुल बताया जा रहा है। यह 1200 करोड़ की लागत से बन रहा था। अभी बचाव कार्य जारी है। मजदूरों को बाहर निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

ISRO की बड़ी कामयाबी, दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण

इसरो को आज बड़ी सफलता मिली। दरअसल इसरो की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (लॉन्च व्हीकल को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक) का परीक्षण सफल रहा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7.10 बजे इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ। रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर इसरो ने बयान जारी कर बताया कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Read More:- Snake Venom Case: Elvish के बाद खास दोस्त समेत दो अरेस्ट, पुलिस के हत्थे चढ़े ईश्वर और विनय

इसरो इससे पहले भी दो बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग करा चुका है। बीते साल इसरो ने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल के परीक्षण के दौरान आरएलवी को वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से करीब साढ़े चार किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया। परीक्षण के दौरान आरएलवी ने सफलतापूर्वक रनवे पर लैंड किया। आरएलवी ने ब्रेक पैराशूट, लैंडिंग गियर ब्रेक और नोज व्हील स्टीयरिंग सिस्टम की मदद से सफल लैंडिंग की। रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग से इसरो द्वारा विकसित की गई तकनीक जैसे नेवीगेशन, कंट्रोल सिस्टम, लैंडिंग गियर और डिक्लेयरेशन सिस्टम की सफलता पर भी मुहर लग गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 लोकसभा सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित हुई केंद्रीय चुनाव समिति की की बैठक में लिस्ट तैयार की गई है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट, गुजरात की 11 सीट, कर्नाटक की 17 सीट, महाराष्ट्र की 7 सीट, राजस्थान की 6 सीट, तेलंगाना की 5 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

भाजपा की तीसरी लिस्ट, तमिलनाडु से 9 नाम

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें तमिलनाडु के 9 नाम हैं। तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से टिकट मिला है। गांधीनगर सीट से अमित शाह के खिलाफ सोनल पटेल चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान के सीकर की सीट CPI-M के लिए छोड़ी गई है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के नांदेड से वसंत राव चव्हाण के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा के 276 प्रत्याशी घोषित: तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 सीटें पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। भाजपा अब तक 276 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी, कहा- ऐसे ऐड नहीं दिखाएंगे

पतंजलि आयुर्वेद ने गुमराह करने वाले दवा विज्ञापन मामले में माफी मांगी है। कंपनी के MD आचार्य बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया। इसमें विज्ञापन को फिर से प्रसारित न करने का भी वादा किया गया है। बालकृष्ण ने बताया कि कंपनी के मीडिया विभाग को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी नहीं थी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त 2022 को पतंजलि के खिलाफ याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 21 नवंबर 2023 को पतंजलि को ऐसे विज्ञापन नहीं देने का निर्देश दिया था। हालांकि कंपनी ने इसे नजरअंदाज किया। अदालत ने 27 फरवरी 2024 को कहा था, ‘पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही है कि उसकी दवाएं कुछ बीमारियों को ठीक कर देंगी, जबकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है।’ इसके बाद 19 मार्च को हुई सुनवाई में योगगुरु रामदेव से 2 अप्रैल को पेश होने को कहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button