सेहत

Almond Fennel Benefits: बादाम और सौंफ के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे, जानें खाने का तरीका

Almond Fennel Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर बादाम और सौंफ का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानिए, बादाम और सौंफ खाने के फायदे।

Almond Fennel Benefits: पाचन में सुधार करेगा बादाम और सौंफ, वेट लॉस करने में भी मिलेगी मदद

Almond Fennel Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी फलों, सब्जियों और तरह-तरह की दालों का सेवन करते हैं। इसके अलावा हम अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स भी शामिल करते हैं। अधिकतर लोग बादाम खाते हैं, क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो बादाम के साथ सौंफ मिलाकर भी खा सकते हैं। बादाम और सौंफ का मिश्रण सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इन्हें एक साथ लेने से आपके पाचन में सुधार होगा, साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

बादाम और सौंफ खाने के फायदे? – Benefits Of Almond And Fennel

  • बादाम और सौंफ साथ खाने से पाचन में सुधार होता है। जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए बादाम और सौंफ को साथ में खाना लाभदायक साबित हो सकता है। बादाम और सौंफ के मिश्रण में भोजन को पचाने में मदद करने वाले अनेक प्राकृतिक गुण होते हैं। यह आपके पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे अपच, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • बादाम विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जबकि सौंफ विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है। ये सभी पोषक तत्व हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं।
  • बीटा कैरोटीन से भरपूर बादाम और सौंफ का मिश्रण आंखों को हेल्दी बनाने में भी सहायक हो सकता है। जिन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं होती हैं उनके लिए बादाम और सौंफ का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।
  • बादाम और सौंफ में मौजूद गुण आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं। जिससे डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।
  • बादाम में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं, जबकि सौंफ में मौजूद नाइट्रेट्स जैसे पोषक तत्व भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • नाइट्रेट्स के साथ पोटैशियम से भरपूर सौंफ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी सहायक साबित हो सकती है। बादाम और सौंफ का सेवन आपके हार्ट को हेल्दी बनाने में सहायक साबित हो सकता है।
  • बिगड़े खानपान के कारण अक्सर लोगों का वजन और मोटापा बढ़ जाता है, जिसके कारण भी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अगर आप बादाम के साथ सौंफ का सेवन करते हैं तो इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें विटामिन ई, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो भूख को कम करने में मदद करते हैं।
  • बादाम में मौजूद कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और सौंफ में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण, शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर करने में सहायक होते हैं। जिससे आपका शरीर कई तरह के इंफेक्शनों से लड़ने के लिए तैयार होता है।
  • मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी बादाम, सौंफ का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है। इस मिश्रण को रोजाना खाने से फैट बर्न हो सकता है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए आप नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन कर सकते हैं।
  • बादाम और सौंफ का कॉम्बिनेशन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस मिश्रण को रोजाना खाने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप बादाम और सौंफ को रात को सोने से पहले दूध के साथ ले सकते हैं।

Read More:- Blue Tea Benefits: वेट लॉस से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने तक, ब्लू टी में हैं फायदे ही फायदे

बादाम-सौंफ खाने का सही तरीका? Right Way To Eat Fennel With Almonds

  • बादाम और सौंफ का सेवन भिगोकर करना चाहिए, इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। 4 बादाम और 1 छोटी चम्मच सौंफ को रातभर के लिए पानी में भिगोएं और फिर अगली सुबह बादाम को छीलकर सौंफ के साथ पीस लें। इस मिश्रण को गुनगुने गाय के दूध में मिलाकर सुबह पिएं। अगर आपको दूध से एलर्जी है तो गुनगुने पानी के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है।
  • बादाम और सौंफ का मिश्रण सेहत के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button