मनोरंजन

Snake Venom Case: Elvish के बाद खास दोस्त समेत दो अरेस्ट, पुलिस के हत्थे चढ़े ईश्वर और विनय

Snake Venom Case: गिरफ्तार विनय यादव एल्विश का करीबी दोस्त और ईश्वर बैंक्वेट हाल व टेंट हाउस का संचालक है। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Snake Venom Case: Elvish Yadav केस में बड़े नामों का हो सकता है खुलासा

एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों सांपों के जहर की तस्करी मामले को लेकर विवादों में छाए हुए हैं। इस केस में यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट की ओर से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से लगातार एल्विश के करीबियों और दोस्तों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस मामले में अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि मंगलवार देर रात एल्विश से जुड़े ईश्वर व एक अन्य से नोएडा पुलिस ने कोतवाली सेक्टर-20 में पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार विनय यादव एल्विश का करीबी दोस्त और ईश्वर बैंक्वेट हाल व टेंट हाउस का संचालक है। इन दोनों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

प्रकरण के ऑडियो, वीडियो, सीडीआर की जांच में ईश्वर और विनय यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रात को हुई लंबी पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक विनय यादव एल्विश के साथ रहता था। वहीं ईश्वर संपेरे राहुल के संपर्क में रहता था। राहुल ही बुकिंग पर सांप और जहर के साथ संपेरों की टोली लेकर पहुंचता था। विनय और ईश्वर की आपस में दोस्ती थी।

कई जगहों पर होती थी पार्टी

डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक विनय ईश्वर के जरिये कई स्थानों पर पार्टी का आयोजित करता था। वहीं पर सांपों के जहर के इस्तेमाल की बात सामने आई है। टेंट हाउस का काम करने वाले ईश्वर को कई ठिकानों की जानकारी थी। वहीं एल्विश यादव विनय का इस्तेमाल इन सारी पार्टियों के लिए करता था। एल्विश की तर्ज पर ही नोएडा पुलिस ने मंगलवार को ईश्वर व विनय को पूछताछ व औपचारिकता पूरी करने के लिए बुलाया था।

Read More:- Elvish Yadav: जेल में कैसे बीती एल्विश यादव की पहली रात? दोषी मिलने पर 20 साल तक हो सकती है सजा, जुर्माना भी लगेगा तगड़ा

दोनों से पुलिस ने पूछे 50-50 सवाल

दोनों कई गाड़ियों के काफिले के साथ कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचे थे। दोनों से पुलिस ने 50 से अधिक सवाल पूछे। इनमें से ज्यादातर नशे की पार्टियों और सपेरों से कनेक्शन से जुड़े थे। पहले दोनों ने किसी तरह की जानकारी से इंकार कर दिया। संपेरे राहुल से कनेक्शन के बारे में पूछे जाने पर ईश्वर परेशान हो गया। हालांकि राहुल को नहीं जानने की बात कही। कॉल डिटेल रिकॉर्ड दिखाने पर दोनों फंस गए। देर रात तक सवाल पर सवाल किए जाने के बाद जब दोनों आरोपी फंस गए। तब दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणवी गायक पर कसेगा शिकंजा

इस पूरे मामले में हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें सांपों के साथ एल्विश यादव ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इस मामले में अब तक आठ गिरफ्तारी

इस मामले में 3 नवंबर 2023 को पीएफए की तरफ से कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते चार नवंबर को पुलिस ने इस मामले में राहुल यादव समेत पांच सपेंरो को गिरफ्तार किया था। इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद छठी गिरफ्तारी एल्विश यादव की हुई। वहीं अब ईश्वर व विनय को भी गिरफ्तार किया गया है।

एल्विश के लिए मुसीबत बन सकता सोशल मीडिया अकाउंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव के गले का फांस उनका सोशल मीडिया अकाउंट बन सकता है। खबरों में बताया जा रहा है कि आईटी एक्सपर्ट्स की एक टीम उनके फेसबुक ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया हैंडल को खंगाल रही है। यहां उनके वीडियोज और अन्य पोस्ट का ब्यौरा लिया जा रहा है। पुलिस उनकी हर डिटेल पर नजर बनाए हुए है।सांप के जहर की तस्करी मामले में एल्विश यादव की गिरफ्तारी रविवार को की गई थी।

सीक्रेटली दिया गया था अंजाम

पुलिस की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए नोएडा सेक्टर 29 पुलिस चौकी पर ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था फिर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तब उनके चेहरे पर कोई शिकन और डर देखने के लिए नहीं मिली थी। नोएडा पुलिस की ओर से इस पूरे ऑपरेशन को सीक्रेटली अंजाम दिया गया था। ताकि उनके फैंस कोई हंगामा ना कर सकें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button