हॉट टॉपिक्स

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

विज्ञान में माना गया है कि सौरमंडल में लगने वाली ग्रहण की घटना खगोलीय होती है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार लगने वाले हर ग्रहण के अलग मायने होते है। ग्रहण के लाभ और हानि दोनो परिणाम होते है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28- 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। आइए जानते है इसका समय और इसका महत्त्व।

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जाने भारत में इसका समय 


विज्ञान में माना गया है कि सौरमंडल में लगने वाली ग्रहण की घटना खगोलीय होती है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार लगने वाले हर ग्रहण के अलग मायने होते है। ग्रहण के लाभ और हानि दोनो परिणाम होते है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28- 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। आइए जानते है इसका समय और इसका महत्त्व। 

इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात को लगने वाला है। इससे पहले 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।  ज्योतिषविद एक ही माह में दो ग्रहण को लाभकारी नहीं मान रहे है। इतना ही नहीं, 14 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक पूरे 20 दिन खगोलीय घटनाक्रम होने की आशंका है, जिसका प्रभाव धरती पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, महामारी, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति और भारत सहित पूरे विश्व में राजनीतिक उथल पुथल का कारण हो सकता है।  

Read More: Surya Grahan: इस दिन लगेगा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें क्या होगी टाइमिंग?

चंद्र ग्रहण का समय 

भारत के साथ साथ यह ग्रहण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में 28 अक्टूबर को दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगने जा रहा है। 

ग्रहण 11.30 PM से 29 अक्टूबर की भोर 02.24 AM तक रहेगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। आचार्य के अनुसार 28 अक्टूबर की रात्रि में लगने वाला खंडग्रास चंद्र ग्रहण के अनुसार ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले लग जाएगा, यानी रात 11.30 बजे ग्रहण से नौ घंटे पहले अर्थात 04.05 PM से सूतक काल के नियम प्रभावी हो जाएंगे। 

चंद्र ग्रहण में क्या करे और क्या न करे 

क्या करे – 1.चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो कि दस गुना लाभकारी माना जाता है।  

  1. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों को दान देना चाहिए। 
  2. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है।  
  3. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। 

Read More: Grahan 2023 : अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं 2 ग्रहण, आइए जानते हैं इस ग्रहण की तारीख

क्या न करे – 1. चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से आने वाले दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। 

  1. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें। साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है। 
  2. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ताकतवर हो जाती है। 
  3. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।  
  4. ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button