धार्मिक

Surya Grahan: इस दिन लगेगा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें क्या होगी टाइमिंग?

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण इसी महीने की 14 तारीख को यानी कि शनिवार के दिन लगने जा रहा है। बता दें कि वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगा था। 14 अक्टूबर को लगने वाले इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में काफी शंकाएं पैदा हो गई हैं क्योंकि 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे है, ऐसे में हर किसी के मन में ये प्रश्न है कि क्या इस ग्रहण के कारण नवरात्रि की पूजा पर कोई असर होगा?

Surya Grahan: जानिए सूर्य ग्रहण जुड़े जरूरी बातें…


Surya Grahan:शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 14 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। विज्ञान की नजर में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। कहा जाता है कि अमावस्या के दिन चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगौलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण की घटना का जिम्मेदार राहु-केतु को माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का प्रभाव ग्रह-नक्षत्र और सभी राशियों पर पड़ता है।

कब लगेगा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है।

सूतक काल लगेगा या नहीं

ग्रहण से कई तरह की धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। धार्मिक विश्वासों के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस चलते ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल शुरू हो जाता है जिसमें बहुत से कामों को करने की मनाही होती है। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान में रखने के लिए कहा जाता है। सूतक काल तब लगता है जब ग्रहण दिखाई देता है। भारत से ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा इस चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

भारत से सूर्य ग्रहण दिखेगा या नहीं

अक्टूबर में दिखने वाले इस सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा। यह ग्रहण मुख्यरूप से अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से देखा जा सकता है। इस ग्रहण को कुछ हिस्सों में पूरी तरह देखा जा सकेगा तो कुछ में इसका कुछ हिस्सा ही नजर आएगा। इसे देखने के लिए उपकरणों जैसे टेलिस्कोप की जरूरत भी पड़ सकती है।

Read More:Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने किन किन राशियों के लिए है शुभ

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण के बाद अक्टूबर के ही महीने में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा जोकि इस साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। यह चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात लगेगा। इस ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है और इसका समय 1:06 AM से दिखना शुरू होगा और 2:22 AM होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button