भारत

Grahan 2023 : अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं 2 ग्रहण, आइए जानते हैं इस ग्रहण की तारीख

अक्टूबर महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाला है। और खास बात ये है कि सिर्फ चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को और सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा।

Grahan 2023 : क्या ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर पड़ेगा असर, जानें इससे बचने के उपाय और सावधानी


अक्टूबर महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और  चंद्र ग्रहण लगने वाला है। और खास बात ये है कि सिर्फ चंद्र ग्रहण भारत मे दिखाई देने वाला है। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को और सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा।

अंतिम चंद्र ग्रहण लगने की तिथि और समय –

चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर सुबह 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ नही की जाती है। इस  साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण  और आखिरी ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात में लगने वाला है। पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात लगा था।

Read more: Radha Ashtami 2023: इस साल कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी, यहां जानें

अंतिम  सूर्य ग्रहण लगने की तिथि और समय –

अक्टूबर महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा।  भारतीय समय के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

चंद्र  ग्रहण कहा-कहा पर दिखेगा –

इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चंद्रमा के कुछ हिस्से पर ही ग्रहण लगता है। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस ग्रहण में चंद्रमा का रंग संतरी जैसा दिखता है। नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 01:44:05 एएम पर अधिकतम ग्रहण देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रहण कहाँ-कहाँ पर दिखेगा –

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। 14 अक्टूबर को शनिवार के दिन लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण जो कि वलयाकार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है और इसे रिंग ऑफ फायर  भी कहा जा सकता है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण कई हिस्सों से देखा जा सकता है जिनमें नॉर्थवेस्टर्न यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और आर्कटिक रीजन शामिल हैं। इसके अलावा, अन्य वेस्टर्न कंट्रीज से पूर्ण न सही लेकिन सूर्य ग्रहण का कुछ हिस्सा नजर आ सकता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल आई प्रोटेक्शन ग्लास वगैरह पहनने की सलाह दी गई है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा ,इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव उसी क्षेत्र में ज्यादा पड़ता है, जहां ये दिखाई देता है। ऐसे में भले ही इसके सूतक का देश में कोई प्रभाव न पड़े, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव –

चंद्र ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव पड़ सकता है या नहीं इसका कोई ठोस सबूत या वैज्ञानिक शोध द्वारा प्रमाण नहीं है। ग्रहण एक सामान्य घटना है, लेकिन यह कहना असंभव है कि इनका किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य या गर्भवती होने की क्षमता पर कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। यह अंततः आपके विश्वासों और आपके द्वारा चुने गए रास्ते पर निर्भर करता है। प्राचीन मान्यताएं कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

Read more: Ganesh Chaturthi 2023: इस साल गणेश चतुर्थी पर इन राशियों पर है गणपति बप्पा का विशेष आशीर्वाद

गर्भवती महिलाओं को  ग्रहण से बचने के उपाय और सावधानी –

गर्भवती महिला बाहर जाने से बचें, और ग्रहण से पहले तैयार की गई कोई भी चीज न खाएं।  ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने काम से छुट्टी लेकर आराम करना चाहिए।  ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। ग्रहण की रोशनी को आपके घर में घुसने से रोकने के लिए खिड़कियों को भारी पर्दे, अखबार या कार्डबोर्ड से ढक दें।  ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button