सेहत

स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद, सर्दियों में मौसम जरूर खाएं ये साग: Sarson Saag Benefits

सर्दियों में मौसम में लोग अक्सर हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। सरसों का साग इन्हीं में से एक है जो कई लोगों का पसंदीदा विंटर फूड होता है। सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है लेकिन सेहत के लिए भी यह काफी गुणकारी होती है।

Sarson Saag Benefits: जानिए सरसों का साग खाने के क्या हैं फायदे, इन बिमारियों को करता है दूर


Sarson Saag Benefits:शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद नहीं चखा होगा। इसके बेहतरीन स्वाद की ही वजह से लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसमें फाइबर, मिनरल और विटामिन की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। अगर आप सरसों का साग सिर्फ इसके स्वाद के लिए खाते हैं, तो आज इसके फायदे जानकर आप इसे बार-बार खाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

एंटीऑक्सिडेंट की अधिक मात्रा

सरसों के साग में तीन शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं. इसमें विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी शामिल हैं। साग में मैंगनीज, फोलेट और विटामिन ई भी होता है। इसके अलावा, विटामिन ई, सी और ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। अस्थमा, हृदय रोग और रजोनिवृत्ति के लक्षणों से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से काफी फायदा होता है।

सूजन खत्म करने में सहायक

अगर आपके शरीर में लंबे समय तक सूजन है तो ये खतरे की घंटी हो सकता है। इससे कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियां हो सकती हैं। सरसों के साग में मौजूद विटामिन के और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे सूजन रोधी तत्व होते हैं, जो शरीर में सूजन होने से रोकने का काम करते हैं।

वजन कम करे

डाइटरी फाइबर से भरपूर सब्जियांं जैसे सरसों का साग, मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने और स्वस्थ शरीर के वजन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर कंटेंट आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

स्वादिष्ट सरसों का साग आपके दिल की सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायता करता है और फोलेट का एक बढ़िया स्रोत होता हैं। फोलेट होमोसिस्टीन एक्यूमुलेशन को रोकने में मदद कर सकता है, जो दिल की बीमारियों का एक जोखिम कारक है।

कैंसर से बचाए

ऐसा माना जाता है कि सरसों का साग अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण कैंसर से लड़ता है। यह ब्लैडर, कोलन, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचने में फायदेमंद हो सकता है।

अस्थमा में फायदेमंद

सरसों के साग में विटामिन सी होता है, जो हिस्टामाइन के टूटने में मदद करता है। यह एक इंफ्लेमेटरी केमिकल है, जो अस्थमा के रोगियों में बड़ी मात्रा में प्रोड्यूस होता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मैग्नीशियम कंसन्ट्रेशन ब्रोन्काइयल पैसेज और फेफड़ों को आराम देता है।

Read More: Motorola नए अवतार में उतारेगा अपना ये धाकड़ फोन, जानिए क्या होगा लॉन्चिंग डेट: Moto G34 5G

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

सरसों के साग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में मदद सकते हैं। लंबे समय तक सूजन रहने से कैंसर, हृदय रोग, रुमेटाइड गठिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सरसों के साग में मौजूद विटामिन के और ओमेगा-3 फैटी एसिड इन बीमारियों से बचाने में मददगार है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button