लाइफस्टाइल

weight loss tips: वजन कम करने के लिए क्या खाएं ये फल, बिना जिम गायब हो जाएगा बेली फैट

मोटापा कई गंभीर बीमारियों का न्योता देता है। ऐसा माना जाता है कि अधिक वजन वाले लोगों डायबिटीज, कैंसर, थाइरोइड और जीवनशैली से जुड़े कई अन्य गंभीर रोगों का ज्यादा खतरा होता है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान का सहारा लेते हैं और घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।

weight loss tips: खाली पेट खाएं ये खास फल, तेजी से घटने लगेगा आपका वजन


weight loss tips:अगर आप ज्यादा मेहनत किए बिना पेट की चर्बी गायब करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा से ज्यादा फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। कई फल कैलोरी में कम होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। सेब, जामुन और खरबूजा जैसे फल आपके पेट को भरने का काम करते हैं। फ्रूट्स नैचुरल रेडीमेड स्नैक है जो विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं। रोजाना फल खाने से शरीर का वजन तो कम होता ही है, साथ ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। चलिए जानते हैं कि आपको वजन कम करने के लिए कौन-कौन से फल खाने चाहिए।

चकोतरा

इसे वजन घटाने वाला फल माना जाता है क्योंकि 123 ग्राम चकोतरा में सिर्फ 37 कैलोरी होती है। इससे आपको रोजाना की जरूरत का 51% विटामिन सी मिल जाता है। इसका जीआई भी कम है और इसलिए यह वेट कंट्रोल रखने में सहायक है। इसके सेवन से बॉडी फैट कम होता है।

सेब

सेब में कम कैलोरी होती है और इसमें फाइबर ज्यादा होते हैं। एक बड़े सेब में 5.4 ग्राम फाइबर होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग सेब खाते थे, 4 साल की अवधि में उनका वजन रोजाना औसतन 1.24 पाउंड (0.56 किलोग्राम) हो गया था।

बेरीज

बेरीज कम कैलोरी वाले फ्रूट्स हैं। एक कप (123 ग्राम) रसभरी में सिर्फ 64 कैलोरी होती है जबकि स्ट्रॉबेरी के एक कप (152 ग्राम) में 50 से कम कैलोरी होती है। इनमें फाइबर ज्यादा पाए जाते हैं। बेरीज खाने से कोलेस्ट्रॉल, बीपी और सूजन कम करने में मदद मिलती है, जो अधिक वजन वाले लोगों के लिए कंट्रोल करना जरूरी है।

कीवी फल

कीवी फल चमकीले हरे या पीले और छोटे काले बीजों वाले फल होते हैं। कीवी विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और फाइबर का एक बढ़िया स्रोत हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि जिन 41 लोगों ने 12 हफ्ते तक रोजाना कीवी का सेवन किया उन्हें बीपी कम करने और कमर का साइज 2 इंच तक कम करने में मदद मिली।

Read More: Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुक करना चाहते हैं, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

तरबूज

तरबू में कम कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से यह वेट कंट्रोल करने वाले फ्रूट है। सिर्फ 1 कप (150-170 ग्राम) तरबूज में 46-61 कैलोरी होती है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा पानी वाले फल जैसे खरबूजा, संतरा से भी एक्सरा फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। इनके अलावा केला, अवोकेडो, आडू, आलूबुखारा, चेरी और खुबानी जैसे फल भी वजन घटाने के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button