सेहत

Foods To Avoid At Night: रात में इन फूड आइटम्स को कहें बाय-बाय, वरना शरीर बन जाएगा रोगों का घर

Foods To Avoid At Night: आज के जमाने में अधिकतर लोगों की लाइफस्टाइल मॉडर्न हो गई है और वे देर रात तक जागते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि रात को जागने के दौरान कुछ फूड्स का सेवन करना इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से शरीर की फंक्शनिंग गड़बड़ा सकती है और तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Foods To Avoid At Night: रात के खाने में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सुबह उठते-उठते बिगड़ जाएगी तबीयत

आज के जमाने में अधिकतर लोगों की लाइफस्टाइल मॉडर्न हो गई है और वे देर रात तक जागते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हालांकि रात को जागने के दौरान कुछ फूड्स का सेवन करना इससे भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से शरीर की फंक्शनिंग गड़बड़ा सकती है और तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। खास बात यह है कि जो चीजें दिन के वक्त खाने पर सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती हैं, उनमें से कुछ चीजें रात को खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

हेल्दी रहने के लिए लोगों को डिनर सोने से 1-2 घंटे पहले कर लेना चाहिए। इससे खाने को डाइजेस्ट होने का समय मिल जाएगा और सेहत अच्छी बनी रहेगी। रात का खाना हमेशा हल्का और हेल्दी होना चाहिए। डिनर ज्यादा हैवी होगा, तो इससे तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ेगा। देर रात कर जागने के दौरान लोगों को जंक फूड्स, सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, शराब, चाय, कॉफी और मिठाइयां खाने से बचना चाहिए। जंक फूड्स में अत्यधिक मसाले की वजह से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और नींद खराब हो सकती है। आइए जानते हैं हमें रात में क्या नहीं खाना चाहिए-

डिनर में नहीं खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां

रात के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भूलकर भी नहीं करें। हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन रात में इनका सेवन सेहत पर भारी पड़ता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल होता है जिससे मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब होता है। इनका सेवन करने से बॉडी में एसिडिटी बढ़ती है और गैस की परेशानी होती है। पाचन से जुड़ी ये परेशानी आपकी रात की नींद उड़ा सकती है।

Read More:- Tofu Vs Paneer: टोफू और पनीर? सेहत के लिए क्या है सबसे ज्यादा बेहतर…

रात में नहीं करें सलाद का सेवन

डिनर में सलाद का सेवन आपके हाजमे को बिगाड़ सकता है। रात में फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है और आप गैस से परेशान हो सकते हैं। रात के खाने में पाचन को दुरुस्त करना है तो सलाद का सेवन भूलकर भी नहीं करें।

रात के खाने में न खाएं दही

पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन रात में आपकी सेहत को खराब कर सकता है। रात में दही का सेवन करने से कफ दोष बढ़ता है। दही का सेवन रात में करने से आपको बलगम, खांसी की समस्या हो सकती है। रात में दही खाने से वजन बढ़ सकता है और बीपी हाई होने की भी परेशानी हो सकती है।

स्प्राउट्स का सेवन करने से रात में बचें

सेहत के लिए उपयोगी पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स का सेवन डिनर में भूलकर भी नहीं करें। रात में स्प्राउट का सेवन वात दोष को बढ़ा सकता है और आपकी नींद को खराब कर सकता है। रात में स्प्राउट्स खाने से गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

फ्राईड आइटम्स से परहेज करें

रात के खाने में कोफ्ते, पकौड़े, तली हुई मछली, चिकन या आलू जैसे डीप फ्राई फूड्स का सेवन करने से परहेज करें। इन फूड्स में ऑयल ज्यादा होता है जिसकी वजह से इन्हें पचाना बहुत मुश्किल होता है। रात के खाने में हल्के फूड्स का सेवन करें तो आपका पाचन दुरुस्त रहता है।

मीठा चीज करें अवाइड

डाइटिशियन की मानें तो आइसक्रीम, मिठाइयों और कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे लोगों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को रात के वक्त हाई शुगर और हाई कैलोरी फूड्स व ड्रिंक्स को अवॉइड करना चाहिए। सोते समय डार्क चॉकलेट खाना भी सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसमें कैफीन पाया जाता है जो नींद को बुरी तरह प्रभावित करता है।

रात में न पिएं चाय और कॉफी

चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जिससे नींद न आने की समस्या हो सकती है। एल्कोहल का सेवन तो किसी भी वक्त करना फायदेमंद नहीं होता है। रात के वक्त फल खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से लोगों को वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है और फेशियल एडीमा हो सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button