सेहत

Arhar Dal: जानिए अरहर दाल खाने के क्या है फायदें , गर्भावस्था में महिलाएं जरूर करें इसका सेवन

दालें प्रोटीन का खजाना होती हैं और वेजिटेरियन्स को तो खासतौर से दाल खाने की सलाद दी जाती है। चना मूंग मसूर अरहर जैसी और भी कई दालें हैं जो भारतीय खानपान का अहम हिस्सा हैं लेकिन अरहर दाल ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है।

Arhar Dal: रोजाना खाएं अरहर की दाल, कुछ ही दिनों दिखने लगेंगे फायदें


Arhar Dal:अरहर दाल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दूसरे दालों के मुकाबले इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. अरहर दाल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम -पोटैशियम जैसे पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। आप रोजाना डाइट में अरहर दाल खाते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बच सकते हैं।

गर्भावस्था में उपयोगी

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में किसी भी तरह की न्यूट्रीशन की कमी बच्चे की हेल्थ पर सीधा असर डालती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि तुअर दाल को डाइट का हिस्सा बनाएं। अरहर दाल आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है और यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। गर्भावस्था में भी इसका सेवन करना अच्छा माना जाता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप रोजाना अरहर की दाल खाते हैं तो यह वजन घटाने में काफी ज्यादा मदद करती है। अरहर दाल खाने से पेट भरा-भरा लगता है। ऐसे में ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

अरहर दाल पोटैशियम से भरपूर होता है। जो हाई बीपी मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप हाई बीपी और डायबिटीज के मरीज हैं तो अरहर दाल जरूर खाएं. इससे बीपी कंट्रोल में रहता है।

प्रोटीन मिलता है

अरहर की दाल में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन हमारे हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन की पूर्ति करना चाहते हैं तो आप इस दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मिनरल्स की पूर्ति होती है

अरहर दाल में बहुत अधिक मात्रा में मिनरल्स होते हैं। अरहर की दाल हड्डियों को मजबूत करने में भी सहायक होती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी अरहर दाल मददगार है।

पाचन तंत्र होता है बेहतर

अरहर दाल फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन बहुत अच्छा रहता है। जिन्हें कब्ज की समस्या है उन्हें अरहर की दाल बिल्कुल खानी चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज मरीज हैं तो अपने डाइट में अरहर दाल जरूर शामिल करें। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जो शुगर मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता। ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें

अरहर दाल खाने से इम्युनिटी मजबूत रहती है। इसे खाने के बाद आप कई सारी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियन इम्युनिटी को मजबूत करती है।

Read More: Bhatura recipe: जानिए 3 अलग-अलग तरह के भटूरे बनाने की रेसिपी, आपको कौन सा ज्यादा है पसंद

डाइट में शामिल करें अरहर दाल

अरहर दाल में बनी खिचड़ी पाचन के लिहाज से अच्छा होता है। इस खिचड़ी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button