लाइफस्टाइल

Employees Provident Fund 2023: वेतनभोगी कर्मचारियों को मिली राहत, पीएफ पर बढ़ा ब्याज दर

Employees Provident Fund 2023: करोड़ों PF खाताधारकों को इस साल से मिलेगा इतना ब्याज

Highlight

  • वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
  • EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है।

Employees Provident Fund 2023: EPF Interest Rate 2022-23 केंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र में काम करने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए EPF खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जो बीते साल 8.10 प्रतिशत थी।

एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने मंगलवार को इसका ऑफिस ऑर्डर जारी किया। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार ने ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 8.10% कर दिया था, जो 43 साल का सबसे निचला स्तर था। देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारी ईपीएफ के दायरे में आते हैं।

आपको बता दे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, अब कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है। कल यानी सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की दो दिवसीय बैठक शुरु हुई, जो आज यानी मंगलवार को खत्म हो गई। अपनी दो दिन की बैठक में ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 2022-23 के कर्मचारी के भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा की है।

अब सीबीटी के निर्णय के बाद, 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक खाताधारकों के खातों में डाल दी जाएगी।

EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। तो वहीं, कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है। कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है। वही कर्मचारी के कॉन्ट्रीब्यूशन का सारा पैसा PF अकाउंट में जाता है।

Read more: Tips for Self confidence: सेल्फ कॉन्फिडेंस हो रहा है लूज, अपनाए ये खास टिप्स

ऐसे में मान लीजिए आपके PF अकाउंट में 31 मार्च 2023 तक कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में अगर आपको 8.10% की दर से ब्याज मिलता तो आपको 5 लाख पर 40,500 रुपए ब्याज के रूप में मिलते। लेकिन अब ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15% करने के बाद आपको 40,750 रुपए ब्याज मिलेगा।

आपको बता दे PF में ब्याज दर के निर्णय के लिए सबसे पहले फाइनेंस इनवेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू किया जाता है। ब्याज दर का निर्णय फाइनेंशियल ईयर के लास्ट में होता है।

आपको बता दें कि EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है। तो वहीं, कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है।

कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है। वही कर्मचारी के कॉन्ट्रीब्यूशन का सारा पैसा PF अकाउंट में जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button