वीमेन टॉक

Top Business Women In India: आइये जानते हैं कौन हैं यह पाँच उद्योगपति महिलाएं जिन पर देश करता है नाज़

Top Business Women In India: अपने उद्योग के दम पर जानी जाती है यह महिलाएं, जाने क्या है खास


Highlight:

  • लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया।
  • महिला अंजली सूद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Vimeo’ की सीईओ हैं। अंजली ने साल 2005 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बीएससी  की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में हार्वर्ड से एमबीए  किया।

Top Business Women In India: हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार है। महिलाएं देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा विकास में भी बराबर की भागीदार हैं। आज के युग में महिला, पुरुषों के साथ ही नहीं बल्कि उनसे दो कदम आगे निकल चुकी है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। भारतीय संविधान के अनुसार महिलाओं को भी पुरुषों के समान जीवन जीने का हक है।

भारत में ऐसी कई महिलाएं हैं जो परिवार संभालने के साथ ही देश संभाल रही हैं। इन महिलाओं की हिस्सेदारी दुनिया के बड़े उद्योग या कंपनियों में भी है। भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो बतौर देश की बड़ी कंपनियों में बतौर सीईओ कार्यरत हैं। उद्योग जगत में अपने इनोवेटिव आइडिया और कुशल नेतृत्व के बल पर कंपनी और हजारों कर्मचारियों को ये महिलाएं बखूबी संभाल रही हैं।

आपको बता दे नायका एक ब्यूटी स्टार्टअप है। जिसकी फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। नायका के प्रोडक्ट को लगभग हर लड़की जानती है और इस्तेमाल करती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। फिर फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की।

वहीं फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ एक भारतीय महिला है। जिनका नाम लीना नायर है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया। बाद में चैनल की सीईओ बनीं।

Read more: Women In Army: देश की गौरव हैं ये 5 भारतीय सेना की महिला अधिकारी

आपको बता दे एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर एक पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आईं थीं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। पुणे से ग्रेजुएशन करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन शुरू किया।

भारतीय महिला अंजली सूद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Vimeo’ की सीईओ हैं। अंजली ने साल 2005 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया। बाद में वीमियो में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत रहीं।

वहीं टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर विनीता सिंह को देखा होगा। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा कर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत की।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button