सेहत

Egg Bad combination: अंडे के साथ इन चीजों को बिल्कुल न करें ट्राई हो सकता है  भारी नुकसान

Egg Bad combination: अंडे के साथ मिलकर ये 5 चीज हैं आपके शरीर के लिए जहर, खाने से करें परहेज


Highlights-

. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी खाने – पीने की चीज से स्वास्थ्य को तब अधिक लाभ पहुँचता है जब उसे सही चीजों के साथ सेवन किया जाए।

. इसका अर्थ यह हुआ कि फूड कॉम्बिनेशन का बड़ा महत्व है।

. खराब फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। यह शरीर को अलग – अलग तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है।

Egg Bad combination: अंडा एक सूपरफूड है जिसे हर नॉनवेज व्यक्ति अपने डाइट में जरूर शामिल करता है। अंडे का सेवन लोग कई तरह से करते हैं और यह हर रूप में फायदेमंद है। अंडे की सबसे खास बात यह है कि इसे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सब पसंद करते हैं। अगर बात करें अंडे से होने वाली ताकत की तो यह प्रोटीन और विटामिन सहित विभिन्न तरह के पोषक तत्वों का भंडार है। अंडे को न्यूट्रिशन का पावरहाउस भी कहते हैं।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि किसी भी खाने – पीने की चीज से स्वास्थ्य को तब अधिक लाभ पहुँचता है जब उसे सही चीजों के साथ सेवन किया जाए। इसका अर्थ यह हुआ कि फूड कॉम्बिनेशन का बड़ा महत्व है। खराब फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। यह शरीर को अलग – अलग तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। खराब फूड कॉम्बिनेशन से पाचन तंत्र पर असर पर सकता है और यह अंडे के साथ भी है। अगर अंडे को सही फूड कॉम्बिनेशन में नहीं खाया गया तो यह शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। वो कैसे ? आइये जानते हैं।

Read More- ज्यादा अंडे का सेवन आपको बना सकता है डायबिटीज का मरीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Almani Raaj Raaj (@almaniraaj)

सोया मिल्क और अंडा

सोया मिल्क के साथ अगर हम अंडे का सेवन करते हैं तो यह हमारे शरीर के प्रोटीन संचालन में बाधा पहुँचा सकता है। सोया मिल्क के साथ अंडा खाने से हमारे शरीर में प्रोटीन की अब्जॉर्प्शन प्रक्रिया बाधित होती है। जाहिर है कि आप प्रोटीन लेने के मकसद से अगर अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर रहें हैं तो कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए अंडे और सोया मिल्क का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता।

Egg Bad combination

2. चाय और अंडा

चाय और अंडा को सबसे अधिक नास्ते में सेवन किए जाने वाले चीजों में से एक है। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिससे दुनियाभर में बहुत से लोग आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है वास्तव में ये कॉम्बिनेशन कब्ज पैदा कर सकता है जो आगे चलकर आपके सेहत के लिए और नुकसानदेह हो सकता है।

Egg Bad combination

3. चीनी और अंडा

चानी के साथ अंडे ट्राई करना काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। अगर चीनी और अंडे को एक साथ पकाते हैं तो दोनों से निकलने वाला अमीनो एसिड मानव शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है और आपके शरीर में ब्लड क्लॉट्स बन सकते हैं। इसलिए अंडा और चीनी का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Read More- Travel during Pregnancy: अगर प्रेगनेंसी के दौरान कर रहे है ट्रैवल, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

4. भुना मांस और अंडा

कई जगहों पर भुने मांस और अंडे का कॉम्बिनेशन खाया जाता है। मांस और अंडा दोनों में ही प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।अधिक मात्रा में प्रोटीन और फैट होने की वजह से यह फूड कॉम्बिनेशन आपको सुस्त बना देता है। वैसे तो आपको अंडा इंस्टेंट एनर्जी देता है लेकिन मांस के साथ मिलकर यह आपको आलसी बना देता है।

5. अंडा और नींबू

लोग जायका बढ़ाने के लिए अंडे के साथ नींबू को अपनी प्लेट में शामिल कर लेते हैं। लेकिन शायद ही कुछ लोगों को यह मालूम हो कि अंडे और नींबू को साथ में खाने से हमारे रक्त वाहिनियों को नुकसान पहुंचता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button