सेहत

Clapping Benefits: रोजाना 10 मिनट बजाएं ताली, कम होगा मोटापा, पूरे शरीर को मिलेगी ऊर्जा, मूड भी रहेगा एकदम फ्रेश

Clapping Benefits: ताली बजाने के फायदे सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य लाभ तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाते हैं। शायद इसीलिए बुजुर्ग ताली बजाना बंद नहीं कर पाते।

Clapping Benefits: ताली बजाने के ये फायदे आपको कर देंगे हैरान, यकीन नहीं होता तो आजमा कर देखिए

आपने पार्क में बुजुर्गों को पूरी शक्ति के साथ ताली बजाते हुए देखा होगा। जाहिर है ये थोड़ा अजीब आपको लगता होगा। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि ताली बजाने के कुछ प्रमुख फायदे हैं। ताली बजाने से न सिर्फ शरीर को फायदा पहुंचता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलती है। कई फायदे हासिल करने के लिए ताली बजाने का काम सुबह में किया जा सकता है। ताली बजाना शक्तिशाली मानसिक और शारीरिक उत्तेजक है क्योंकि ये आपकी ऊर्जा चक्र को सक्रिय करता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

सुबह-सुबह ताली बजाने से आपको लाभ मिल सकता है। यह एक शक्तिशाली मानसिक और शारीरिक उत्तेजक है, क्योंकि यह आपके ऊर्जा चक्रों को सक्रिय करता है, और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इसके अलावा, यह एक सकारात्मक रूप में काम करता है और आपके शरीर को भी स्वस्थ रखता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि जब आप अपनी हथेलियों पर एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर ताली बजाते हैं, तो आपके दिमाग और शरीर को लाभ मिलता है।

कई बीमारियों से देता राहत

ताली बजाने का वैज्ञानिक कारण देखें तो मानव शरीर के हाथों में 29 दबाव केन्द्र यानी एक्युप्रेशर पॉइन्ट्स होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर के मुख्य अंगों के दबाव केन्द्र पैरों और हथेलियों के तलवों पर हैं। अगर इन दबाव केन्द्रों की मालिश की जाए तो यह कई बीमारियों से राहत दे सकते हैं, जो अंगों को प्रभावित करते हैं। इन दबाव केन्द्रों को दबाकर, रक्त और ऑक्सीजन के संचार को अंगों में बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है।

ताली बजाने से पहले क्या करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो क्लैपिंग थैरेपी के लिए रोजाना सुबह या रात को सोने से पहले हथेलियों पर नारियल का तेल, सरसों का तेल या दोनों तेलों का मिश्रण लगाकर अच्छे से रगड़ें। इसके बाद हथेलियों और अंगुलियों को एक-दूसरे से हल्का सा दबाव दें और कुछ देर तक ताली बजाएं।

ताली बजाने से होने वाले फायदे

मानसिक और शारीरिक उत्तेजना में मददगार

सेहत के लिए शरीर और दिमाग का मजबूत होना जरूरी है, और ताली बजाना दिमाग और शरीर को मजबूत करने का बहुत मुफीद और प्रभावी तरीका हो सकता है। जब आप शारीरिक और मानसिक पहलू को सुबह में ताली बजाकर उत्तेजित करते हैं, तो ये आपको दिन भर सकारात्मक और उत्साहित मूड में रखता है। एक विज्ञान की पत्रिका से भी ताली बजाने के मानसिक फायदों की पुष्टि होती है। उसमें सुझाया गया है कि बीमारियों जैसे गर्दन, कमर दर्द, किडनी और लंग्स की समस्याओं से भी ताली बजाकर राहत मिल सकती है।

बच्चों के लिए फायदेमंद

क्‍लैपिंग थेरेपी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे उनकी मोमोरी पॉवर तेज होती है। वे अच्छी तरह से चीजों को याद कर पाते हैं। यह पीठ व गर्दन के दर्द से भी आराम दिलाती है।

Read More:- Yoga For Stress Relief: Anxiety और Stress से होना है दूर तो आज से शुरू कर दें ये योगासन, रोजाना फील करेंगे HAPPY

ब्लड सर्कुलेशन में होता सुधार

आप ताली बजाने का अभ्यास बैठने की स्थिति जैसे सुखासन और वज्रासन में भी कर सकते हैं। इस गतिविधि को सुबह में अंजाम देने की सलाह दी जाती है। ज्यादा वजन या क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोग भी ऐसा कर सकते हैं क्योंकि हो सकता है ऐसे लोग खुद को शारीरिक व्यायाम की दूसरी शक्ल में शामिल होने के लिए सक्षम नहीं पाते हों। इसलिए मात्र ताली बजाकर आप ब्लड सर्कुलेशन को सुधार सकते हैं और इस तरह हाइपरटेंशन या हाइपोटेंशन जैसे मुद्दों की रोकथाम में सक्षम हो सकते हैं।

ताली करती है सकारात्मकता का संचार

बहुत सारी सभ्यताओं में ताली बजाने को जश्न, प्रशंसा, प्रोत्साहन और मान्यता की निशानी समझा जाता है। पूजा के दौरान भी कुछ खास लोग प्रभु के भजन गीत पर ताली बजाने का अभ्यास करते हैं। मामला चाहे धार्मिक हो, स्पोर्ट खेलने का हो या प्रदर्शन देखने का, ताली बजाने को सकारात्मक रिस्पॉन्स देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पूरे शरीर को मिलती ऊर्जा

अगर आप ताली बजाने के काम को देखें तो पता चलता है कि उसमें सिर्फ हाथ शामिल नहीं है। पूरे शरीर की ऊर्जा ताली बजाने की प्रक्रिया के दौरान फैल जाती है और ये खुद ब खुद मूड को सुधारता है और किसी की ऊर्जा को बढ़ाता है।

गठिया रोग के लिए फायदेमंद

अगर आप हर दिन 400 बार ताली बाजाते हैं तो आपका गठिया रोग ठीक हो जाएगा। यह क्रिया आपको चार महीने करने की जरूरत है। हां, सुबह-शाम एक निश्चित समय पर यह करना होगा। इससे अंगुली व हाथों में रक्त संचार तेज होता है। नस सक्रिय रहते हैं।

Read More:- Anxiety Before Periods: क्या आपको भी पीरियड्स से पहले होने लगता है स्ट्रेस? जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

त्वचा के लिए फायदेमंद

चमकदार त्वचा की चाह तो सभी को होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना नियम से ताली बजाते हैं तो आपके शरीर में रक्त संचार ठीक तरह से होता है। यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छी तरह से होता है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।

लकवा ग्रस्त लोग जरूर बजाएं ताली

अगर आपको हाथ में लकवा मार दिया हो या आपका हाथ कांप रहा हो तो हर दिन सुबह और शाम में 400 बार ताली बजाएं। यह क्रिया छह माह तक लगातार करते रहिए। इस बीमारी से आपको छुटकारा मिल जाएगा। इससे नसों में रक्त संचार एक्टिव हो जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बाल झड़ना रोक देता

अगर आपका बाल झड़ रहा है तो इसे नियंत्रित करने के लिए आपको हर दिन सुबह-शाम ताली बजाना चाहिए। दरअसल, हाथों में घर्षण होने से सिर के बालों को फायदा होता है। हथेली और अंगुली की नसें सीधे ब्रेन से जुड़ी होती हैं। ताली बजाने पर यह नसें सक्रिय हो जाती हैं। रक्त संचार ठीक रहने से बालों को फायदा होता है।

मोटापे को करता कंट्रोल

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अुनसार हर दिन भोजन ग्रहण करने के बाद एक व्यक्ति को 200 बार ताली बजाना चाहिए। इससे शरीर में चर्बी एकत्र नहीं होता है। इस कारण यह मोटापा को भी नियंत्रित करता है। अत: आप हर दिन भोजन के बाद ताली बजाना नहीं भूलें।

इस तरह बजाना चाहिए दोनों हाथ से ताली

यदि आप ताली बजाने जा रहे हैं तो दोनों हाथों पर बादाम, नारियल, तिल या जैतून का तेल अवश्य लगा लें। सुबह शाम इस क्रिया को अवश्य करें। तुरंत रिजल्ट की अपेक्षा नहीं करें। कम से कम चार माह अवश्य ताली बजाते रहिए। ताली बजाते समय कभी हाथ ऊपर करें तो कभी सीधा रखें। कभी कभी साधारण तरीके से इस क्रिया को करें। अगर ताली बजाते समय हाथ ज्यादा गर्म हो जाए तो थोड़ी देर रुकें। पुन: इस क्रिया को शुरू करें। ताली बजाने के दौरान पानी का सेवन नहीं करें। क्रिया संपन्न होने के आधा घंटा बाद पानी का सेवन करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button