सेहत

प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत क्‍या है, अंडे या पनीर? कौन है ज्यादा सेहतमंद: Egg vs Paneer

अंडे और पनीर दोनों को ही प्रोटीन रिच फूड्स की लिस्ट में गिना जाता है लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन बनी रहती है कि दोनों में से किसे खाने से शरीर को ज्यादा प्रोटीन मिलता है।

Egg vs Paneer:डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी…


Egg vs Paneer:शरीर की बेहतर ग्रोथ के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। न्यूट्रिशियस कंटेंट की बात करें, तो अक्सर कई चीजों को लेकर बहस छिड़ जाती है। ऐसा ही एक मुद्दा है, अंडे और पनीर को लेकर। क्या आप भी इस कन्फ्यूजन में रहते हैं, कि सेहत के लिए दोनों में से क्या बेहतर है या किसे खाने से प्रोटीन ज्यादा मिलता है? तो आइए इन्हीं सवालों का जवाब जानते हैं।

प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत क्‍या है, अंडे या पनीर?

जो लोग स्वयं को अधिक फिट रखना चाहते हैं तो वो प्रोटीन का अधिक सेवन करते हैं और इसके लिए पनीर या अंडा दोनों उपयोगी साधन है। यदि हम दोनों में प्रोटीन की मात्रा की बात करें तो दोनो मे यह अलग अलग होती है। लगभग 100 ग्राम पनीर में 14-15 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि एक अंडे में 7-7.5 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडा वजन में 50 ग्राम का होता है। तो 100 ग्राम अंडे में भी 14 ग्राम प्रोटीन ही होता है।

अंडा

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। अगर एक अंडे की बात करें, तो इसमें लगभग 7-7.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिल जाते हैं। इसके हाई फैट कंटेंट के कारण सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। इसके पीले हिस्से यानी जर्दी में सबसे ज्यादा विटामिन्स होते हैं। अगर संख्या में समझें तो एक मुर्गी के अंडे में कुल फैट 4 ग्राम से ज्यादा, आयरन करीबन 1 मिलीग्राम और कैल्शियम लगभग 25 मिलीग्राम पाया जाता है। अगर सवाल है कि आपको रोजाना कितने अंडे खाने चाहिए, तो बता दें कि ये आपकी उम्र, वजन और दिनभर के रूटीन पर निर्भर करता है। ऐसे में इसका सटीक जबाव आपको डाइटीशियन से ही मिल सकता है।

पनीर

पनीर के न्यूट्रिशियस कंटेंट को संख्या में समझें, तो 100 ग्राम पनीर में लगभग 14-15 ग्राम प्रोटीन, 190 मिलीग्राम कैल्शियम, 5 ग्राम के करीबन कार्बोहाइड्रेट्स और फैट की मात्रा देखी जाती है। अंडे की ही तरह इसे भी लोग अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों की ये पहली पसंद होता है। एक ओर जहां अंडे की न्यूट्रिशियस वैल्यू को पर पीस के हिसाब से समझा जाता है, वहीं पनीर को ग्राम के द्वारा। पनीर अंडे की तुलना में ये थोड़ा महंगा होता है।

Read More: क्या आप भी खाते वक्त देखते हैं टीवी, तो हो जाइए सावधान: Eating Habits

दोनों में से किसे खाना है ज्यादा सही?

अंडे हों या पनीर, दोनों का सेवन ही सेहत को काफी फायदे पहुंचाता है। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं, तो पनीर से भी आपको उतने ही पोषक तत्व मिल सकते हैं जितना अंडा खाने से मिलते हैं। अंडे की तुलना में ये थोड़ा महंगा होता है, लेकिन इसमें मिलावट का खतरा भी अंडे के मुताबिक कुछ ज्यादा ही रहता है। ऐसे में सावधानी इस ओर बरतनी जरूरी है, कि आप इसे जहां से खरीद रहे हैं, वहां इसमें मिलावट तो नहीं की जा रही है। इसके अलावा आप बेफिक्र होकर दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button