दिल्ली

Delhi Flood News: दिल्ली एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश,यमुना अभी भी खतरे के निशान पर

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।। उन्होंने हालात को नियंत्रित करने में जुटी टीम से हर एक पहलू की जानकारी ली।

Delhi Flood News: बारिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें  बढ़ा दी है, लेकिन यमुना के जलस्तर में कमी जारी

यमुना के विकराल रूप ने दिल्ली की सड़कों को पानी-पानी कर दिया है। रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद अब जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।  दिल्ली में शनिवार शाम को हुई बारिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया था। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार शाम होते-होते एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों की फिर से चिंता बढ़ गई है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले  केजरीवाल –

दिल्ली के मोरी गेट स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर का दौरा करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी के आस-पास के निचले क्षेत्रों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया और उन लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग-अलग जगहों पर कई राहत शिविर लगाए हैं। दिल्ली में छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग जिनका सब कुछ बह गया, उनके सामान की भरपाई करने का तरीका भी हम निकाल रहे हैं। पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर कम हो रहा है।

विनय कुमार सक्सेना –

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।। उन्होंने हालात को नियंत्रित करने में जुटी टीम से हर एक पहलू की जानकारी ली। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का एक-एक चीज की ली जानकारी।

Read more: Delhi Yamuna Flood Updates: स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट मंडराया

Read more: Delhi Flood News: यमुना नदी के जलस्तर में कमी, आज दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

यमुना नदी का जलस्तर –

यमुना नदी के जलस्तर में लगातार कमी देखने को मिल रही है। रविवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 205.91 दर्ज किया गया। रात 11 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर दर्ज किया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button