दिल्ली

Delhi Flood News: यमुना नदी के जलस्तर में कमी, आज दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

यमुना नदी के जलस्तर में अब लगातार कमी आ रही है।आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है,दिल्ली में येलो अलर्ट जारी की गई।

Delhi Flood News: यमुना नदी में बने ड्रेनेज के रेगुलेटर की मरम्मत, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट को दिया धन्यवाद

Delhi Flood News: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। जबकि यमुना नदी के जलस्तर में अब कमी आ रही है। बाढ़ से जूझ रही दिल्ली के लोगों का हाल अभी भी बुरा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई थी और आज सवेरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो गई।

यमुना नदी के जलस्तर में आई कमी –

दिल्ली में शनिवार को बाढ़ के पानी से राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार रात 11 बजे यमुना नदी का जलस्तर कम होकर 207.98 मीटर पर आ गया। पिछले 2 दिनों में पहली बार वॉटर लेवल 208 मीटर से नीचे आया है। इसके अभी और कम होने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन दिल्ली में बारिश होने से खतरे की स्थिति बनी हुई है।

यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर –

राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। रेगुलेटर डैमेज होने से नदी का पानी ITO, रिंग रोड, सुप्रीम कोर्ट, राजघाट और लाल किले तक पहुंच गया था।रिंग रोड पर डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नाला नंबर-12 के रेगुलेटर में आई खराबी से यमुना नदी का पानी शहर में घुस रहा था। जिसे भारतीय सेना ने 20 घंटे लगातार काम करके सुधारा है। मेट्रो ने यमुना के पुलों को पार करने पर गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब सभी ट्रेनें सामान्य गति से चल रही हैं।

Read more: Delhi Yamuna Flood Updates: स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट मंडराया

अरविंद केजरीवाल –

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना ब्रेक के 20 घंटे काम करने के बाद आईटीओ बैराज खोलने के लिए आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट को धन्यवाद दिया।

उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने इन कामों में लगे मजदूरों, सेना के जवानों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू कर दिया गया। गुरुवार को नदी का वाटर लेवल 208.66 मीटर होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।अरविंद केजरीवाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 207.7 होने पर वजीराबाद और चंद्रावल के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी चालू कर दिया जाएगा।

Read more: Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज स्थिर,पीएम मोदी ने दिल्ली बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

दिल्ली में बचाव कार्य –

राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग बचाए गए हैं। 22 हजार से ज्यादा लोग टैंट और दूसरे शैल्टर में रह रहे हैं। एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात हैं।राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बाढ़ राहत शिविरों में पानी की कमी, बिजली की कमी, भोजन की खराब गुणवत्ता को तुरंत ठीक करने को कहा है। इतना ही नहीं आतिशी ने आतिशी ने सीएस को ऐसे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button