धार्मिक

Marriage Mantra: विवाह में आ रही बाधा तो इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Marriage Mantra: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि ये दिन जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु का होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए व दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए गुरुवार का व्रत रखा जाता है।

Marriage Mantra: शादी में देरी होने पर अपनाएं ये अचूक टोटके

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि ये दिन जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु का होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए व दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए गुरुवार का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य से विवाहित महिलाओं को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी लड़कियों के लिए शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। Marriage Mantra ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर शादी में बाधा आती है। कुंडली में दोष लगने पर निवारण अनिवार्य होता है। अगर आपकी शादी में भी किसी न किसी वजह से बाधा आ रही है या शादी तय होने के बाद टूट जा रही है तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों के जप से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप Marriage Mantra

  1. ऊं देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि।
    विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे ॥
  2. ऊं शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ
    चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।
  3. हे गौरी शंकरार्धांगि । यथा त्वं शंकरप्रिया ।|
    तथा मां कुरु कल्याणि । कान्त कांता सुदुर्लभाम्।।
  4. ऊं कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीस्वरि ।
    नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः ।।
  5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
    मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
  6. शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।
    विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
    लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
    वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।
  7. क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा
  8. ऊं सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा
  9. ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः
  10. ऊं बृं बृहस्पतये नम:
  11. ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:
  12. ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:
  13. ऊं ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:
  14. ऊं गुं गुरवे नम:

Read More:- Main Gate Vastu Tips: घर का मेन गेट बनवाते समय बिल्कुल भी न करें ये गलती, माता लक्ष्मी हो जाएंगी रुष्ट, जानें कैसा हो मुख्य द्वार

इन अचूक टोटकों से भी बनेगा काम Marriage Mantra

  • कुंवारी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिष्ठान भोजन करवाएं। सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री बांटे। नियमपूर्वक 16 शुक्रवार ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है।
  • आप अपनी लंबाई के बराबर मौली लेकर सोमवार के दिन शिव पार्वती की प्रतिमा को एक साथ लपेटें। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का दूध से अभिषेक करें।
  • विवाह योग्य युवक-युवती जिस पलंग पर सोते हों, उसके नीचे लोहे की वस्तुएं या किसी तरह का कोई खराब सामान यी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इस से विवाह में बाधाएं आती हैं। Marriage Mantra
  • हर गुरुवार और पूर्णिमा पर वट वृक्ष की 108 परिक्रमा करें। गुरूवार को वट वृक्ष, पीपल, केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।
  • अगर लड़की की शादी में कोई रूकावट आ रही है तो 5 नारियल ले लें और शिवलिंग के आगे रख कर ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नामः, मंत्र का पांच माला जाप करें। जाप के बाद पांचों नारियल शिवलिंग पर चढ़ा दें।
  • गुरुवार को गाय को दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर, थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
  • रोज शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से भी विवाह से संबंधित आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • हर गुरुवार पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। भोजन में केसर का सेवन करने से विवाह शीघ्र होने की संभावनाएं बनती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • गुरुवार के दिन केले की जड़ को पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें और भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें।
  • कन्या विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए एक टोटका यह आजमा सकती हैं कि रात में तांबे के लोटे में जल भरकर सिराहने रखें। सूर्योदय से पहले उठकर बिना कुछ बोले इस जल से सिर धोएं और बिना पीछे मुड़े वापस आकर अपने स्थान पर सो जाएं। नियमित ऐसा करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं। Marriage Mantra
  • पुरुष विवाह बाधा दूर करने के लिए यह मंत्र जपें ‘ पत्नी मनोरमा देहि मनोवृतानुसारिणिम् तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button