मनोरंजन

जाने उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादी के बाद नहीं बदला अपना सरनेम

इन 4 बॉलीवुड हसीनाओं ने शादी के बाद नहीं किया कोई बदलाव


शादी किसी भी इंसान के जीवन की एक नई शुरुआत है। जिसके बाद उसके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं।
यह सिर्फ लड़कियों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी होता है। आपने देखा होगा अक्सर हमारे रिवाज या सामाजिक दस्तूर के हिसाब से या फिर अपनी पर्सनल चॉइस के अनुसार आमतौर पर लड़कियों को अपनी शादी के बाद अपना सरनेम बदल कर पति का उपनाम लगाना पड़ता है। यह सिर्फ आम लोगों के लिए नहीं होता, ये सभी लोगों के लिए होता है अगर हम बॉलीवुड की बात करें तो ये बॉलीवुड में भी आम है। जैसे आपने देखा होगा कि ऐश्वर्या ने अपने नाम के आगे बच्चन जोड़ा। लेकिन वही कुछ ऐसी बॉलीवुड हसीनाएं भी है जिन्होंने शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदला।

अनुष्का शर्मा: साल 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी। दोनों ने अपने करीबी परिवार वालों के साथ इटली में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी ने उस समय पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थी। अभी दोनों एक बेटी के माता पिता है। आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद से अभी तक अपने नाम के पीछे कोहली नहीं जोड़ा है। वैसे उनके फैंस उन्हें विरुष्का के नाम से जानते हैं।

और पढ़ें: जाने उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जो फिल्मों में निभा चुकी है खिलाड़ी का किरदार

bollywood actress

दीपिका पादुकोण: आपको बता दे कि साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे और दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका पादुकोण ने भी शादी के बाद अपना सरमेन नहीं बदला। सरमेन बदलने को लेकर दीपिका पादुकोण का कहना है कि इसके बारे में उन दोनों ने अभी कुछ सोचा नहीं है क्योंकि यह ज़रूरी नहीं हैं।

प्रीति जिंटा: आपको बता दे कि साल 2016 में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ सात फेरे लिए थे और दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। आपको बता दे कि प्रीति जिंटा ने अभी तक अपना सरनेम नहीं बदला है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा से उसके सरनेम को बदलने को लेकर जब पूछा गया था तो उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मुझे लगता है कि मैं किसी की पत्नी की तुलना में अपने पिता की बेटी ज्यादा रही हूं, इसलिए मैं अभी इसे नहीं बदल रही हूं’।

विद्या बालन: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को भला कौन नहीं जानता। विद्या बालन बॉलीवुड में अपने पावर फुल रोल के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दे कि सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी करने के बाद भी उन्होंने अभी तक अपना सरनेम नहीं बदला है। एक इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने कहा था कि जैसे सिद्धार्थ रॉय कपूर, अपना नाम बदल कर बालन रॉय कपूर नहीं कर सकते वैसी ही विद्या बालन भी कपूर नहीं बन सकती।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button