मनोरंजन

जानिए, कैसी थी जेल के अंदर संजय की जिंदगी?

साढ़े तीन साल कैद में बिताने के बाद आखिरकार कल यानि 25 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से रिहा हो रहे हैं। मुंबई में 1993 में सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में अप्रैल 2013 से यरवदा जेल में बंद हैं।

M_Id_378649_sanjay-dutt-warrant (Copy)

Source

42 महिने जेल में काटने के बाद कल वह अपनी पुरानी दुनिया में लौट जाएंगे। खबरे हैं कि संजय की रिहाई के दौरान उनकी पत्नी मान्यता और उनके बच्चे गुरुवार सुबह पुणे में मौजूद रहेंगे।

संजय की रिहाई के मौके पर आइए जानते हैं कैसी थी उनकी जेल की जिंदगी…
• प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच उठना।
• अन्य कैदियों के साथ एक्सरसाइज करना।
• नियमानुसार हर कैदियों की तरह संजय को भी जेल में एक काम दिया गया था, जिसमें वह कागज की थैलियां बनाया करते थे। प्रति दिन उस काम के उन्हें 50 रूपए मिलते थे।
• माना जाता है वह दूसरे कैदियों का जेल में काफी मनोरंजन करते थे।
• 3 साल की कैद में 118 दिन संजय पैरोल पर रहे।

बताया जा रहा है कल गुरूवार को वह 9 से 10 के बीच में जेल से रिहा होंगे, जिसके बाद उनको और उनके परिवार को चार्टर प्लेन की मदद से मुबंई पंहुचाया जाएगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button