सेहत

Benefits of dahi for skin: ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी तक अपनी खूबसूरती के लिए इस तरह इस्तेमाल करते है दही

Benefits of dahi for skin: जाने हमारी खूबसूरती के लिए कैसे फायदेमंद है दही


Benefits of dahi for skin: आज के समय पर अक्सर लोग किसी न किसी स्किन या हेयर प्रॉब्लम से परेशान होते है। अगर आपको लगता है कि ये समस्या सिर्फ आपकी है तो आप गलत है क्योंकि आज के समय पर ये समस्या सभी लोगों की है फिर चाहे वो आम महिलाएं हो या फिर हमारी बॉलीवुड दीवाज़। आज के समय पर हमारी बॉलीवुड हसीनाएं भी अपनी स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से परेशान होती है। बात दें कि महंगे से महंगे और लग्ज़री इंटरनैशनल ब्रांड के कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स तक इनकी पहुंच होने के बावजूद भी कुछ बॉलीवुड हसीनाएं देसी और घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं।

Benefits of dahi for skin

शायद अपने देखा होगा कि अक्सर हमारी बॉलीवुड हसीनाएं सोशल मीडिया पर या इंटरव्यूज़ के दौरान अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करती रहती है। जिसमे अक्सर पानी पीना, मॉइश्चराइज़ करना और दही का इस्तेमाल आदि चीजे शामिल होती है। बालों के लिए दही का इस्तेमाल करने की सलाह तो आपकी दादी या  नानी ने भी आपको दी होगी। लेकिन जब अपने इस बात पर इतना गौर नहीं किया होगा। लेकिन जब आपकी कोई भी फेवरेट बॉलीवुड हसीना कहती है कि दही एक कमाल का ब्यूटी इंग्रीडिएंट है तो फिर उसके बाद इससे एक बार तो ट्राय करना बनता है। आपको बता दें कि दही खाने से जितने फायदे मिलते है उतने ही फायदे इससे लगाने से भी मिलते है। आपके बालों और स्किन के लिए ये किसी मैजिक इंग्रीडिएंट से कम नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा भले ही आज के समय पर ग्लोबल आयकन बन गई हों लेकिन आज भी हमारी देसी गर्ल अपनी ब्यूटी ज़रूरतों के लिए घरेलू नुस्खों का ही सहारा लेती है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो दही और ओटमील में एक चुटकी हल्दी मिला कर उससे अपने चेहरे पर लगाती हैं। उसके बाद 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लेती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा प्रियंका अपने बालों के लिए भी दही का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि हमारी देसी गर्ल दही में शहद और एक अंडे को मिला कर हेयर पैक बनती है और इस हेयर पैक को वो अपने बालों में आधे घंटे तक रखती है उसके बाद वो हमेशा की तरह इससे शैंपू कर लेती हैं।

Male influencer in instagram: इंस्ट्राग्राम की दुनिया की कुछ ऐसी मेल इंफ्लुएंसर प्रोफाइल जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती है

ऐश्वर्या राय: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार रखने वाली ऐश्वर्या राय को हमेशा ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के साथ देखा जाता है। आपको भी जान कर हैरानी होगी की ऐश्वर्या अपनी स्किन को हेल्दी और फ्रेश रखने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं खासतौर पर दही का। बता दें कि ऐश्वर्या अक्सर अपने फेस पर बेसन, दही और हल्दी का पैक लगती है।

Benefits of dahi for skin

कियारा आडवाणी: आज के समय पर कियारा आडवाणी को भला कौन नहीं जानता। आज के समय की ऐक्ट्रेसेज़ में से कियारा की स्किन काफी अच्छी है। कियारा अपनी स्किनकेयर के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती है। कियारा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पास जब भी टाइम होता है तो वो दही का फेस मास्क लगाना पसंद करती है। उसके बाद कुछ समय रखने के बाद वो मसाज करते हुए उससे धो लेती है।

सोशल मीडिया और न्याय की मांग में पीसती महिला- राबिया सैफी रेप केस

सुरभि ज्योति: क्या आपको पता है टीवी की ग्लैम नागिन यानी की सुरभि ज्योति अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और फ्लॉलेस रखने के लिए घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती है। सुरभि ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो दही से अपने घर पर फेस पैक बनाती हैं जिसमे वो बेसन, आटे का चोकर, दही, हल्दी और गुलाबजल मिलती है। उसके बाद वो इसे पैक को 10 मिनट अपने चेहरे पर रखती है उसके बाद गीले हाथों से मसाज करते हुए अपना चेहरा धो लेती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button