लाइफस्टाइल

Male influencer in instagram: इंस्ट्राग्राम की दुनिया की कुछ ऐसी मेल इंफ्लुएंसर प्रोफाइल जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचती है

Male influencer in instagram: इन मेल इंफ्लुएंसर के लाखों में फॉलोवर्स है


Male influencer in instagram: सोशल मीडिया के दौर में हम सभी किसी न किसी तरह इससे जुड़े हुए हैं। हम खुश होते हैं तब भी सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं दुःखी होते हैं तब भी यहां लोगों से इसे साझा करते हैं। इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी है जो हमारी भावनाओं को बिना बोले ही साझा कर देती है। सोशल साइड्स पर आपको करोडों रील्स मिल जाएंगी जो आपका मुड बना देती होगी। कई बार तो हम पसंदीदा इंफ्लुएंसर्स को सिर्फ इसलिए फॉलो करते हैं क्योंकि उनका कंटेंट बाकी लोगों से अलग होता है। तो चलिए आज आपको कुछ इंस्ट्राग्राम मेल इंफ्लुसर्स की प्रोफाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CSMPL5woiFc/?utm_source=ig_web_copy_link

यशराज मुखाते: पिछले साल आपने लॉकडाउन के दौरान “रसोड़े में कौन था” ये वाली वीडियो किसी न किसी सोशल मीडिया पर जरुर देखी होगी। रातों रात इस वीडियो ने यशराज मुखाते को पूरे देश में फेमस कर दिया था। आज इनको मिलियन्स लोग फॉलो कर रहे हैं। अगर पर आप म्यूजिक के साथ कुछ अच्छा सुनना चाहते हैं तो यशराज मुखाते को फॉलो कर सकते हैं। उसके बाद शायद आपको पता चल जाए रसोड़े में कौन था।

https://www.instagram.com/p/CTXZ-uzDKbf/?utm_source=ig_web_copy_link

चेतन शर्मा: चेतन मात्र 20 साल के हैं और इंडियन नेवी में ट्रेनी ऑफिसर है। इनको 2 लाख लोग फॉलो करते हैं। चेतन अपने ब्लॉग में मुख्य रुप से नेवी यूनिफॉर्म में ही रील्स बनाते हैं। इसके लिए इससे संबंधित चीजों को शेयर करते हैं। इसके अलावा चेतन का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वह एंट्रास एग्जाम से संबंधित चीजों को साझा करते  हैं। अगर आप रील्स के बहुत शौकीन है तो चेतन की स्माइल वाली रील्स देखकर आप भी उसे फॉलो करना शुरु कर देंगे।

https://www.instagram.com/p/CTmYjTTJgNx/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षय अथारे: अक्षय अथारे ने अपनी प्रोफाइल पर मराठी मुलगा लिखा है। इससे आप समझ गए होंगे कि अक्षय मराठी हैं। इनकी ज्यादातर वीडियो मराठी में होती हैं। अगर आपको मराठी समझ में नहीं भी आती है तो, आप अक्षय की एक्टिंग से ही एंप्रेस हो जाएंगे। कभी-कभी कॉमेडी वीडियो देखने को मिलेगी। इनको फॉलो करने वाली संख्या भी 4 लाख है। अगर आप इस मराठी मुलगे की रील्स को देखने चाहते हैं तो इन्हें फॉलो कर सकते है।

https://www.instagram.com/p/CTxCOBCoAbI/?utm_source=ig_web_copy_link

हिमांशु अशोक मल्होत्रा: हिमांशु एक इंफ्लुएंसर हैं। जो ज्यादातर रोजमर्रा की जिदंगी से जुड़ी  बातें आपको बताते हैं। जिन्हें हम जानते तो हैं लेकिन मानते नहीं, लेकिन जब कोई इंफलुएंसर हमें यह सारी बातें बताते हैं तो हमें एहसास होता है कि कि हम गलत करते हैं और फिर उस पर अमल करते हैं। हिमांशु अशोक मल्होत्रा भी ऐसी ही बातों से आपको इम्प्रेस कर देंगे। इनकी प्रोफाइल में 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है।

https://www.instagram.com/p/CTwA4LEhAoy/?utm_source=ig_web_copy_link

नवीन सिंह: नवीन के यूजर्स नेम से आप जो समझ रहे हैं वैसा उनकी प्रोफाइल पर कुछ नहीं हैं। यहां पर आपको प्यार, मोहब्बत, बचपन, दोस्ती, यारी हर तरह का कंटेट मिलेगा। अगर अभी तक आपने इनको फॉलो नहीं किया है तो आपको बता दें कि इनको फॉलो करने वालों की लंबी लिस्ट में 1 मिलियन लोग शामिल है। अगर आपने अभी तक नवीन सिंह बिहारी लड़का को फॉलो नहीं किया है तो इनकी प्रोफाइल को एक बार चेक कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button