सेहत

Belly Fat reducing Tips भारत में करीब 135 मिलियन लोग हैं मोटापे के शिकार ! इन Tips को फॉलो कर करें Belly Fat दूर

Belly Fat reducing Tips बस व्यायाम से नहीं चलने वाला है काम, करें इन टिप्स को फॉलो और पायें अपना Belly फिट


. डब्लू एच ओ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 135 मिलियन लोग मोटापे के शिकार हैं।

. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 1975 के बाद दुनिया में मोटापा तीन गुण बढ़ा है।

. भारत में मोटापा एक महामारी का रूप भी लेता जा रहा है।

Belly Fat reducing Tips: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी है जिससे हर कोई परेशान है। यह लाइफस्टाइल तमाम तरह की परेशानियों का सबब है। शरीर में तरह – तरह की बीमारियां और उनसे होने वाले प्रभाव कभी – कभी बहुत खतरनाक होते हैं। यह लाइफस्टाइल वजन बढ़ने का भी कारण है।

वजन बढ़ना आजकल आम बात हो गई है। वजन को नियंत्रण में करने के लिए लोग तरह – तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है वह है बेली फैट।

Read More- Health Tips for Heart Patient : दिल के मरीज़ो के लिए दिल थामने वाली खबर, गर्मियों के मौसम मे भूल न करें ये गलतियां!

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 1.6 अरब लोग मोटापे के शिकार हैं। डब्लू एच ओ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 135 मिलियन लोग मोटापे के शिकार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 1975 के बाद दुनिया में मोटापा तीन गुण बढ़ा है। भारत में मोटापा एक महामारी का रूप भी लेता जा रहा है। चीन दुनिया में पहला ऐसा देश है जहाँ मोटापे के सबसे अधिक शिकार लोग हैं इसके अलावा भारत का ही नाम आता है।

बेली फैट की बात करें तो भारत में बेली फैट से हर चौथा व्यक्ति ग्रसित है। हर कोई बेली फैट से निदान पाना चाहता है। लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं जिसमें तमाम तरह के व्यायाम और डाइट कंट्रोल करने के उपाय शामिल होते हैं।

लेकिन कभी – कभी सिर्फ व्यायाम काफी नहीं होता। कुछ और भी चीजें हैं जो पेट कम करने में बहुत मायने रखती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अगर आप रोजाना अपनाते हैं तो मात्र एक महीने में आप अपने बेली फैट में कमी देखन लगेंगे।

Belly Fat reducing Tips

1. भरपूर नींद लेना है बहुत जरूरी

आप में से बहुत लोग शायद इस बात में यकीन रखते हों कि ज्यादा सोने से शरीर में फैट बढ़ता है। लेकिन यह सही नहीं है। यह मात्र एक मिथक है। अगर आप 6 -7 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं तो यह आपके शरीर को आराम देता है। पर्याप्त नींद शरीर के वजन को घटाने में तेजी से मदद करता है। सही नींद न लेने से मोटापे पर सीधा असर पड़ता है। नींद न आना हमारे बाकी एक्टिविटीज़ को बढ़ा देती है। जगे रहने से मन्चिंग की आदत डेवलप हो जाती है। अगर आप रात को सही से नींद लेते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम करता है औऱ वजन घटाने में मदद करता है।

वैसे 2019 में फिलिप्स की ओर से 12 देशों में एक सर्वे किया गया। इस सर्वे में 18 वर्ष से ऊपर के 11, 006 लोगों ने हिस्सा लिया। इस सर्वे में पाया गया कि दुनिया भर के 62 प्रतिशत वयस्कों का मानना है कि वे अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं। अनिद्रा को लेकर सबसे बुरी हालत जापान और दक्षिण कोरिया की है। यह शरीर में फैट को बढाता है।

Read More- Ayurveda Tips:क्या आयुर्वेद की तरह आपकी मां और नानी भी मना करती है इन फ्रूट्स के बाद पानी पीने को?

2. रोजाना 3000 – 5000 स्टेप्स चलना

पैदल चलना हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है इससे तो हम अनजान नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैदल चलना हमारे फैट बेली को कम करने में बहुत मददगार है। रोजाना आप 3000 – 5000 स्टेप्स पूरा करने का टारगेट पूरा करें। ऐसे में आप कई सारे ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इन ऐप्स की मदद से आप रोजाना 3000 – 5000 स्टेप्स चलकर अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं।

3. डायट में करें प्रोटीन को शामिल

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑप न्यूट्रीशन के मुताबिक, एक व्यस्क पुरूष को प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है और एक व्यस्क महिला को 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। आप इस मात्रा को बरकरार रखें। प्रोटीन आप इस मात्रा में रोजाना लें। प्रोटीन को बेली फैट को कम करने में सहायक इसलिए मानते हैं क्योंकि प्रोटीन से भरपूर चीजें लंबे समय तक पेट भरा रखने का काम करती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दाल, ओट्स, पनीर काबुली चने जैसी चीजें खाने में ले सकती हैं।

4. नमक कम खाएं

यह तो आप जानते ही होंगे की डाइट में नमक का अधिक इस्तेमाल आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन मोटापा बढ़ने पर हम अक्सर शुगर कट कर देते हैं और नमक को अपनी डाइट में कितना और कैसा इस्तेमाल हो रहा है उस पर ध्यान नहीं देते। जब आप अधिक नमक का सेवन करने लगते हैं तो शरीर में पानी अधिक ठहरने लगता है और ऐसा होने से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। इसलिए नमक की मात्रा अपनी डाइट में जितना कम हो सके उतना कम करें।

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जब आप ज्यादा नमक अपने खाने में लेने लगते हैं तो इससे हमारे शरीर में इंसुलिन अधिक बनने लगता है। इंसुलिन बढ़ने से शरीर में फैट बढ़ जाता है। इसलिए जितना हो सके अपनी डाइट में नमक को कम लें।

5. घरेलू नुस्खे हैं लाभदायक

· पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं।

· जीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। जीरा बेली फैट को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में रात को एक चम्मच जीरा भिगो कर छोड़ दें। फिर सुबह उठकर इस पानी को उबालें, छानें और ठंडा होने दें। फिर इसे खाली पेट पी लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button