सेहत

Women Stomach Health: क्या आप भी पेट दर्द को मामूली समझ कर रही हैं अनदेखा, ऐसी गलती न करें

Women Stomach Health:महिलाएं पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, बाद में यह बन सकता है परेशानी का सबब


Highlights

. पेट की सेहत से ओवरऑल हेल्थ का पता लगाया जा सकता है।

. कहा जाता है कि शरीर की ज्यादातर समस्याएं पेट से शुरू होती है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पेट का ध्यान बहुत अच्छे से रखा जाए।

. पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं।

Women Stomach Health: एक उम्र के बाद हम सबके शरीर में कोई – न – कोई समस्या होने लगती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि अपने किसी पसंदीदा चीज की तरह ही हम अपने शरीर को समय – समय पर देखते रहें और कोई छोटी समस्या दिखने पर भी फौरन डॉक्टर से संपर्क करें और महिलाओं के लिए तो और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि भारत में हमारे घर की कर्ता – धर्ता एक महिला ही होती है।

कई बार ऐसा होता है कि हम छोटी समस्या समझ कर शरीर में हो रहे बदलाव को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही छोटी समस्या आगे चलकर बड़ी समस्या में तब्दील हो जाती है। खासकर महिलाएं अपने शरीर में इन छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं देती और समय रहते इनका इलाज नहीं करवातीं।

एक अध्ययन के मुताबिक महिलाओं में स्ट्रोक की समस्या पुरूष के मुकाबले अधिक होती है। रिसर्च कहती है कि 55000 महिलाएं ऐसी हैं जिनमें यह समस्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है।

इसके अलावा एक और समस्या है जो महिलाओं में अक्सर देखने को मिलती है और वो है पेट दर्द की समस्या

पेट दर्द की समस्या को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ओन्लीहेल्थ में छपी एक खबर के अनुसार, कई बार पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी महसूस होती है। सह अपच या इनडाइजेशन के लक्षण होते हैं। कई बार इस वजह से भी पेट में तेज दर्द होते हैं।

डॉक्टर गुलबहार अंसारी ( BUMS ) कहती हैं कि पेट में दर्द की समस्या गलत खानपान गलत खानपान की वजह से पैदा होती है। यह आगे चलकर और मुश्किल बन सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में पेट दर्द सबसे आम कारणों में से एक है। भारत के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। खासकर के भारतीय महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

दर्द के अध्ययन के लिए इंटरनेशनल एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़े यह भी बताते हैं कि 15 – 25 प्रतिशत के बीच की आबादी एक ही समय पेट के दर्द से पीड़ित है।

पेट दर्द कई तरह के हो सकते हैं।पेट के निचले हिस्से में दर्द का मतलब आमतौर पर आपके नाभि के नीचे दर्द होता है।यह बहुत पेनफुल हो सकता है। यह अक्सर एक ख़राब पेट जैसी पाचन समस्या से जुड़ा होता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। आपका निचला पेट कई महत्वपूर्ण अंगों से बना है, जिसमें मूत्राशय, गर्भाशय और अंडाशय शामिल हैं, इसलिए किसी भी गंभीर या लंबे समय तक चलने वाले दर्द की जांच डॉक्टर द्वारा की जानी चाहिए।

Read more: Mask Side Effects: चेहरे पर Pimple से ले कर Redness तक , मास्क के side effects से बचने के लिए करे यह उपाय

लेकिन अगर आप दर्द का कारण जानते हैं, तो आप उचित कार्रवाई कर सकते हैं।इसके कारणों को जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द के सामान्य कारण ये हो सकते हैं –

· कब्ज होना

· किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी होना

· लार्ज इंटेस्टाइन में कोई समस्या होना

· इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) होना

· इन्फ्लेमेटरी आंत्र रोग (आईबीडी) होना

· पेरिटोनाइटिस (जब पेट की अंदरूनी परत संक्रमित हो जाती है) होना

· आंत्र में रुकावट (छोटी या बड़ी आंत में रुकावट) होना

· गुर्दे की पथरी होना

· गुर्दा संक्रमण होना

· आंत का कैंसर होना

यह कुछ कारण हैं जो पेट के निचले भाग में दर्द लेकर आते हैं। लेकिन आपको हम स्पष्ट कर दें कि शुरुआती दर्द में भी डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

Read More- बिहार की 60 % महिलाएं Menstrual Hygiene को लेकर हैं अनजान, जानिए और राज्यों का क्या है हाल?

हार्ट अटैक का कारण

आप यकीन नहीं करेंगे पेट का दर्द आपके लिए इस हद तक खतरनाक हो सकता है कि ये हार्ट अटैक का भी कारण हो जाता है। आमतौर पर हार्ट अटैक या दिल का दौरा रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉटिंग की वजह से होती है। इसकी वजह से आपके दिल में खून की आपूर्ति बाधित होती है और इसमें छाती और सीने में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार मरीजों में इस समस्या के दौरान गंभीर पेट दर्द की समस्या भी देखी गयी है।

यह पेट दर्द की समस्या हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकती है। इसलिए इसे नज़रअंदाज़ करना आपके लिए परेशानी का सबब हो सकता है। दरअसल जब आपके हार्ट में सही ढंग से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाता है तो इसकी वजह से आपके शरीर में भी ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। इस स्थिति में पेट में एसिड बढ़ जाती है जो इन समस्याओं का कारक बनती है। अगर आपको भी ऐसे अचानक से गंभीर पेट दर्द की समस्या महसूस हो तो इसके लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Women Stomach Health

पेट की सेहत से ओवरऑल हेल्थ का पता लगाया जा सकता है। कहा जाता है कि शरीर की ज्यादातर समस्याएं पेट से शुरू होती है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पेट का ध्यान बहुत अच्छे से रखा जाए। पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कई बार यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है तो कई बार लंबे समय तक रहता है। हाल ही में एक डॉक्टर ने महिलाओं के पेट दर्द को गंभीर बताया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button